फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Saint hurt by insult in Mathura wrote letter to CM complaining about officials

Mathura News: अपमान से आहत संत ने सीएम को लिखा खत, मुड़िया मेले की धनराशि को बंदरबांट करने की कही बात

Sun, 11 Jun 2023 07:59 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 11 Jun 2023 07:59 AM IST
सार

मथुरा में अपमान से आहत संत ने सीएम को पत्र लिखकर अधिकारियों की शिकायत की है। संत ने मुड़िया मेले की धनराशि को बंदरबांट करने की बात कही। 

विज्ञापन
Saint hurt by insult in Mathura wrote letter to CM complaining about officials
सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में मुड़िया पूर्णिमा मेले की तैयारियों के लिए शुक्रवार को गोवर्धन के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में हुई बैठक में बुलावे के बाद भी मुड़िया संत को बाहर कर दिया गया। इससे नाराज संत ने इसे संतों का अपमान बताते हुए मुख्यमंत्री को लिखित रूप से शिकायती पत्र भेजा है। इसमें उन्होंने प्रशासन पर सनातन धर्म व संस्कृति से खिलवाड़ लिए जाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

कस्बा इंचार्ज ने आश्रम आकर दी सूचना

श्रीराधाश्याम सुंदर मंदिर चकलेश्वर के महंत व मुड़िया संत रामकृष्ण दास महाराज ने मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत में बताया कि 9 जून को मुड़िया मेले के संबंध में पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में बैठक हुई। इसमें शामिल होने के लिए उन्हें खुफिया विभाग के साथ ही कस्बा इंचार्ज यशपाल ने आश्रम में आकर सूचना दी। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- छह बच्चों के बाप को बहू से हुआ इश्क: पता चलने पर पत्नी व बच्चों ने किया विरोध, तो उन पर जमकर बरसाईं लाठियां

विज्ञापन
विज्ञापन

भक्तों में फैल गया आक्रोश 

बैठक में शामिल होने के लिए वे करीब 12.30 बजे पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के मीटिंग हॉल में पहुंचे। इस पर एसडीएम ने कहा कि आप कौन हो और किसने बुलाया है। इतना ही नहीं अपमानित शब्दों का प्रयोग करते हुए मीटिंग हॉल से बाहर कर दिया। जब मुड़िया संत के अपमान की जानकारी भक्तों को हुई तो आक्रोश फैल गया। 

शोभायात्रा के लिए नहीं स्वीकृत होती कोई धनराशि

प्रशासन के इस अपमान से वह बहुत ही दुखी हैं। संत ने आरोप लगाया है कि मुड़िया मेले के लिए मिलने वाली धनराशि का दुरुपयोग प्रशासन द्वारा आपस में बंदरबांट करके किया जाता है। प्राचीन मुड़िया शोभायात्रा के लिए कोई भी धनराशि स्वीकृत नहीं होती है।

यह भी पढ़ेंः- भाजपा का झंडा लगी स्कार्पियो से बकरी चोरी: कुछ दूर जाकर पोल से टकरा गई गाड़ी, आरोपी फरार; पुलिस तलाश में जुटी

उन्हें बैठक में नहीं बुलाया गया था

वहीं एसडीएम कमलेश गोयल ने बताया कि संत के साथ किसी भी प्रकार से अपमानित नहीं किया गया। उन्हें बैठक में शामिल होने के लिए भी नहीं बुलाया गया था। वे जिस कस्बा इंचार्ज के माध्यम से सूचना मिलने की बात कह रहे हैं, वे अवकाश पर चल रहे हैं। सिर्फ कर्मचारी को उनके साथ भेजकर नीचे कमरा खुलवाकर थोड़ी देर इंतजार करने के लिए कहा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed