फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Sadhvi Pragya supported to Dhirendra Shastri said some unrighteous are opposing Sanatan in Mathura

धीरेंद्र शास्त्री को साध्वी प्रज्ञा का समर्थनः बोलीं- जिनके संस्कार और पिंड अच्छे नहीं,वही करते सनातन का विरोध

Thu, 02 Feb 2023 07:13 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 02 Feb 2023 07:13 PM IST
सार

धार्मिक आयोजन में सहभागिता करने साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर मथुरा के वृंदावन पहुंची। यहां उन्होंने सनातन धर्म के प्रसार पर बात की। इस मौके पर उन्होंने बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का खुलकर समर्थन किया।
 

विज्ञापन
Sadhvi Pragya supported to Dhirendra Shastri said some unrighteous are opposing Sanatan in Mathura
मथुरा के वृंदावन पहुंची साध्वी प्रज्ञा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर गुरुवार को मथुरा के वृंदावन पहुंची। यहां उन्होंने बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का खुलकर समर्थन किया। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म पर आक्रमण कई विधर्मी करते हैं। उन्हें सनातन धर्म की शक्ति का आभास नहीं है। सनातन धर्म की शक्ति का आभास जिसको नहीं है, वह तो ऐसे उपद्रव करेगा ही।

विज्ञापन


कहा कि ऐसे उल्टे लोग, जिनके न संस्कार अच्छे हैं और उनके पिंड अच्छे हैं। किसी कारण से मनुष्य का जन्म तो उन्होंने ले लिया, लेकिन उनकी आत्मा अभी कलुषित है। इससे सनातन धर्म पर कोई प्रभाव पड़ने वाला नहीं है। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के अंदर जो शाश्वत शक्तियां हैं वह हर किसी को प्राप्त नहीं होती हैं।

विज्ञापन

आध्यात्मिक और शाश्वत शक्तियों को कोई नकार नहीं सकता

साध्वी प्रज्ञा सिंह गुरुवार को परिक्रमा मार्ग स्थित श्री राधा किशोरी सेवा धाम आश्रम में महामंडलेश्वर स्वामी इंद्रदेव सरस्वती महाराज के सानिध्य में चल रहे धार्मिक आयोजन में सहभागिता करने आईं थीं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि धीरेंद्र कृष्ण हनुमान जी की शक्ति पर अडिग हैं। हनुमान जी की आध्यात्मिक और शाश्वत शक्तियों को विश्व में कोई नकार नहीं सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का पक्ष रखते हुए कहा कि इसे चाहे आप  मॉडल भाषा में चाहे माइंड रीडिंग कहो या कोई दिव्य शक्ति। एक प्रश्न के उत्तर में साध्वी ने कहा कि भारत विश्व गुरु था और आगे भी भारत माता को परम वैभव पर पहुंचा कर बनेगा और धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी सनातन धर्म के इस कार्य को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं और प्रभु से कामना करती हूं कि वह निरंतर इसी प्रकार की राष्ट्र सेवा करते रहें। 

हिंदुत्व को आगे बढ़ता देख वामपंथियों को हो रहा दर्द 

सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि वामपंथियों को हिंदू और हिंदुत्व को आगे बढ़ता देख दर्द हो रहा है। श्री रामचरित मानस की प्रतियां जलाए जाने के प्रश्न पर साध्वी ने कहा कि विधर्मी कुछ भी कर लें, वह सनातन धर्म और राष्ट्र धर्म से कभी भी जीत नहीं पाएंगे। 

उन्होंने कहा कि  भारत में बोलने की स्वतंत्रता सभी को है, लेकिन जिस दिन उन्होंने हमारे धर्म पर किसी प्रकार का आक्रमण किया तो ऐसा जवाब दिया जाएगा कि उन्हें ना तो धरातल मिलेगा और ना ही आसमान मिलेगा। उन्होंने श्री राम चरित मानस की प्रतियां जलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की भी मांग की है। उन्होंने कहा कि वृंदावन में आगमन बिना बांके बिहारी के बिना नहीं हो सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed