फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   saathee ko chokalet dekar rishte mein mithaas bharane ka prayaas

Mathura News: साथी को चॉकलेट देकर रिश्ते में मिठास भरने का प्रयास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
saathee ko chokalet dekar rishte mein mithaas bharane ka prayaas
एक दुकान पर चॉकलेट खरीदता बालक। - फोटो : mathura
मथुरा। वैलेंटाइन वीक के तीसरे दिन रविवार को प्रेमी जोड़ों ने चॉकलेट-डे पर चॉकलेट देकर एक-दूसरे से अपने प्यार का इजहार किया। शादीशुदा जोड़ों ने भी अपने साथी को चॉकलेट देकर प्यार की मिठास का अहसास करवाया।
विज्ञापन

होली गेट, विकास बाजार में 10 से 2000 रुपये तक की कीमत में चॉकलेट व हैंपर्स उपलब्ध रहे। व्यापारियों ने बताया कि सामान्य दिनों की अपेक्षा चॉकलेट डे पर अच्छी बिक्री हुई। युवाओं ने इस दिन को खास तरीके से मनाने के लिए पहले ही सभी तैयारियां कर ली थीं।
विज्ञापन

वैलेंटाइन वीक में हर दिन की अलग खासियत है। जो लोग प्रपोज डे पर अपनी बात प्रेमिका से नहीं कह पाते हैं वह चॉकलेट देकर अपनी बात कहने का प्रयास करते हैं। रविवार को बाजार में दुकानों पर चॉकलेट खरीदते युवाओं के चेहरे पर ऐसा ही कुछ देखने को मिला। वैलेंटाइन डे के चौथे दिन सोमवार को टेडी डे मनाया जाएगा। दुकानदारों ने भी इस मौके पर विभिन्न आकार में आकर्षक टेडी बीयर से दुकानों को सजाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृष्णा नगर में गिफ्ट की दुकानों पर दिनभर युवाओं की भीड़ रही। युवा एक दिन पहले ही टेडी बीयर खरीदते नजर आए। बाजार में 100 से 3000 रुपये तक की रेंज में टेडी बीयर उपलब्ध रहे। इनमें डोरीमॉन, पिकाचू, पांडा, यूनिकॉर्न व अन्य वैरायटी के टेडी बीयर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed