फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   run for unity in mathura

स्वच्छता और सिंगल यूज्ड प्लास्टिक के लिए दौड़ी कान्हा की नगरी

Thu, 03 Oct 2019 12:45 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
run for unity in mathura
मथुरा। रन फॉर यूनिटी में दौड़ती युवतियां। - फोटो : MATHURA
मथुरा। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर सिंगल यूज्ड प्लास्टिक को लेकर कान्हा की नगरी में दौड़ के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया गया। सांसद हेमामालिनी संग जनप्रतिनिधि, अधिकारी और छात्र-छात्राओं ने कदमताल मिलाई। इस रन फॉर यूनिटी का बिगुल फूंक गांधी प्रतिमा के समक्ष संकल्प दोहराया गया। इस दौरान ‘बोले फेंको प्लास्टिक, रखो सफाई, गांधी ने ये सीख सिखाई....।’
विज्ञापन

बुधवार को गांधी जयंती पर सिविल लाइन से नगर निगम की रन फॉर यूनिटी की शुरूआत हुई। सांसद हेमामालिनी ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। बोलीं, चलो मथुरा को स्वच्छ बनाएं। जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने भी स्वच्छता का संदेश दिया विकास बाजार में गांधी प्रतिमा के समक्ष नृत्यांगना गीतांजलि शर्मा ने मथुरा को प्लास्टिक मुक्त करने का संकल्प दोहराया। महापौर डा. मुकेश आर्य बंधु, नगर आयुक्त रविन्द्र कुमार मांदड़ ने अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन

अभियान के कॉआर्डीनेटर सोनिका शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता एसके शर्मा, अमरनाथ विद्या आश्रम प्रधानाचार्य डॉ. अरुण वाजपेयी, संस्कृति विवि के कुलाधिपति सचिन गुप्ता, एचडीएफसी के वाइस प्रेसीडेंट सिद्घार्थ अग्रवाल, श्रीजी बाबा सरस्वती शिशु मंदिर, केडीएस इंटरनेशनल स्कूल, समविद गुरुकुलम, इस्लामियां इंटर कॉलेज, ब्रह्मकुमारी विवि के अलावा बीएसएफ के जवान, पूर्व सैनिक संगठन के अलावा सामाजिक, राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधिगण मौजूद रहे। कार्यक्रम समन्वयक संयुक्त नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने बताया कि इस अभियान में थैलों और शपथ पत्रों का वितरण कर लोगों को जागरूक किया है। इस मौके पर राजीव इंटनरेशनल के छात्र अंतिरिक्ष तोमर ने गांधी जी की पेंटिंग को नगर आयुक्त तथा महापौर को भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांधी के एक तरफ कांग्रेसी दूसरी तरफ भाजपाई
गांधी जयंती के अवसर पर उस समय अजीब स्थित पैदा हो गई जब गांधी जी के एक तरफ कांग्रेसी तथा दूसरी तरफ भाजपाई नेता थे। नगर निगम द्वारा आयोजित इस आयोजन में अन्य दलों के नेताओं ने भी हिस्सा लिया।

36 सफाईकर्मी सम्मानित
आयोजन में 18 सफाईकर्मी तथा 18 सफाई पर्यवेक्षकों को सम्मानित किया गया। सभी को श्रेष्ठ सफाई कार्य के लिए पुरस्कृत किया गया। रन फॉर यूनिटी के बाद महापौर डॉ. मुकेश आर्य बंधु तथा नगर आयुक्त रविन्द्र कुमार मांदड़ ने जीआईसी इंटर कॉलेज में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर 150 पौधे रोपे। इस अवसर पर निगम की टीम ने विद्यालय के मैदान में बिखरी पड़ी प्लास्टिक भी एकत्रित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed