फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   RSS chief Mohan Bhagwat will visit Vrindavan on the 24th.

Mathura News: संघ प्रमुख मोहन भागवत 24 को आएंगे वृंदावन, करेंगे आश्रम का लोकार्पण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
RSS chief Mohan Bhagwat will visit Vrindavan on the 24th.
वृंदावन। रुक्मिणी विहार स्थित नवीन जीवनदीप आश्रम के लोकार्पण संघ प्रमुख मोहन भागवत 24 को करेंगे। कार्यक्रम में कई प्रदेशों के मुख्यमंत्री और संघ के केंद्रीय पदाधिकारियों के प्रतिभाग करने की संभावना है। देशभर से से संत, महंत और महामंडलेश्वर भी शामिल होंगे। कार्यक्रम की तैयारियों में आश्रम के स्वामी यतींद्रानंद गिरि तैयारी में जुटे हैं। वहीं, पुलिस प्रशासन ने भी तैयारी शुरू कर दी हैं। एसएसपी ने अधिकारियों के साथ आयोजन स्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन

हरिद्वार, रुड़की के संत स्वामी यतींद्रानंद गिरि द्वारा नगर के रुक्मिणी विहार में मल्टीलेवल पार्किंग के पीछे आश्रम का निर्माण कराया गया है। आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि ने बताया कि आश्रम का भूमि पूजन संघ के सरकार्यवाह रहे भैयाजी जोशी ने किया था। लोकार्पण 24 मार्च को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत करेंगे। आश्रम के स्वामी यतींद्रानंद गिरी ने बताया कि उनका जीवन आरएसएस से जुड़ा है तो वह हमारा परिवार है। परिवार के वह मुखिया हैं। उन्होंने निवेदन स्वीकार कर लिया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी निमंत्रण दिया गाय है मगर वह कार्यक्रम के बाद आश्रम आएंगे।
विज्ञापन

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को आमंत्रित किया है। संतों में आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि, भानुपुरा पीठ के शंकराचार्य ज्ञानानंद महाराज, स्वामी चिदंबरानंद, अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री जितेंद्रानंद महाराज, चक्रपाणि महाराज, धर्मदेव महाराज एवं नगर के संत, महंत भी उत्सव में शामिल होंगे। इसके अलावा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार, असम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य, सांसद डॉ. दिनेश शर्मा के कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम के लिए पंडाल बनाया जा रहा है। पार्किंग भी तैयार की जा रही है। वीआईपी के ठरहने के लिए वातानुकूलित कक्ष तैयार किए जा रहे हैं। एसएसपी श्लोक कुमार ने सीओ सदर पीतमपाल सिंह के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। एसएसपी ने वीवीआईपी के आगमन को देखते हुए फुलप्रूफ सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, पार्किंग की बेहतर व्यवस्था के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



दिल्ली से सुबह वृंदावन आएंगे
संघ प्रमुख मोहन भागवत
वृंदावन। तीन माह में दूसरी बार संघ प्रमुख मोहन भागवत वृंदावन आएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संघ प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार सुबह 6:30 बजे दिल्ली से वृंदावन के लिए कार से आएंगे। सुबह 9:30 बजे रुक्मिणी विहार स्थित जीवन दीप आश्रम में पहुंचेंगे। दोपहर के 1:30 बजे तक वह कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 2:00 बजे आश्रम से दिल्ली के लिए कार से रवाना हो होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed