फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   RPF captured a gang of thief

रेलवे का स्टाफ बनकर चोरी करने वाला गैंग पकड़ा गया

Mon, 22 Jul 2019 08:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2019 08:27 PM IST
विज्ञापन
RPF captured a gang of thief
मथुरा। मथुरा जंक्शन पर आरपीएफ पुलिस द्वारा पकड़े गए ट्रेन से लगेज का सामान चुराने वाला गिरोह। - फोटो : MATHURA
मथुरा। चलती ट्रेनों के एसएलआर को काटकर बुकिंग का सामान चोरी कर भाग जाने वाले दो गैंग के तीन शातिर चोरों को आरपीएफ ने पकड़ लिया। उनके कब्जे से 1.76 लाख का माल व बेचे हुए सामान के एक लाख रुपये नकदी बरामद की है।
विज्ञापन

सीनियर कमांडेंट आरपीएफ आगरा अपूर्व अग्निहोत्री ने बताया कि आरपीएफ ने ट्रेन की एसएलआर में बुक किए सामान की चोरी को लेकर प्लेटफार्म चार/पांच से दिलीप गोस्वामी निवासी गोविंद बिहार आगरा, प्रदीप निवासी धोबीघाट टूंडला फिरोजाबाद व सलीम निवासी किदवई नगर आगरा को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

पूछताछ में बताया कि वे निजामुद्दीन से मथुरा के बीच ट्रेनों में इंजन के पीछे लगने वाले लगेज वैगन व गार्ड कोच में रेलवे चालक दल की वर्दी में पांच छह लोग चढ़ जाते थे और किसी यात्री को चढ़ने नहीं देते। ट्रेन चलने पर लगेज वैगन की चादर को गैस कटर से काटकर उसमें से बुकिंग किए माल कपड़े, लैपटॉप, दवाइयां, ऑटो पार्ट्स सहित कीमती सामान चोरी कर बड़े बड़े बैग में भर लेते थे और आउटर पर चेन पुलिंग कर उतर जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए लोगों से एक लाख नकदी व 1.76 लाख का सामान व उपकरण बरामद किए हैं। बताया कि पकड़े लोगों से आगरा का व्यापारी चोरी का माल खरीदता है, नौ अन्य लोग फरार हैं। दिलीप व प्रदीप दोनों अपने गैंग के लीडर हैं। इस दौरान आरपीएफ प्रभारी सीबी प्रसाद, रोहित कुमार व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed