फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Rotary Jasmine's New Team Takes Charge

Mathura News: रोटरी जैस्मिन की नई टीम ने संभाली कमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Rotary Jasmine's New Team Takes Charge
रोटरी जैस्मिन का पांचवें अधिष्ठापन समारोह एवं अवार्ड नाइट में मौजूद नारीशक्ति। 
वृंदावन। रोटरी जैस्मिन का पांचवां अधिष्ठापन समारोह एवं अवार्ड नाइट नारीशक्ति को समर्पित रही। समारोह की शुरुआत ‘नवप्रभा’ थीम के साथ हुई। कार्यक्रम में सेवा, संगठन की एकजुटता और महिला सशक्तीकरण को केंद्र में रखते हुए सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

समारोह में पूर्व अध्यक्षा नीतू बंसल ने नई अध्यक्षा कोमल अग्रवाल को कॉलर पहनाकर पदभार सौंपा और उन्हें शुभकामनाएं दीं। वहीं सचिव पद की जिम्मेदारी कोमल गोयल तथा कोषाध्यक्ष पद का दायित्व वर्षा अग्रवाल को सौंपा गया। नई टीम ने क्लब की गतिविधियों को और विस्तार देने तथा सेवा कार्यों को समाज के जरूरतमंद वर्ग तक पहुंचाने का संकल्प लिया। समारोह के मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर-3110 जसवीर सिंह भाटिया रहे। गेस्ट ऑफ ऑनर एजी जेवी सिंह और डिस्ट्रिक्ट सचिव अंकुर अश्वानी ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। विभिन्न रोटरी चैप्टर्स से पहुंचे मोहन सिंह, देवेंद्र चुघ सहित अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नई टीम को शुभकामनाएं दीं। नई अध्यक्षा कोमल अग्रवाल ने कहा कि उनकी प्राथमिकता सभी सदस्यों को साथ लेकर रोटरी जैस्मिन को सेवा और सामाजिक सरोकारों की एक नई पहचान दिलाना है।
विज्ञापन

चार्टर प्रेसिडेंट ऋतु जिंदल ने कहा कि जैस्मिन क्लब की खुशबू सेवा कार्यों के माध्यम से दूर तक फैलाने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन कृषांगी अग्रवाल और डॉ. नीति सिंह ने किया। समारोह में नन्ही बालिका ताश्वी ने दुर्गा स्तुति और आराध्या ने गणेश वंदना की मनमोहक प्रस्तुति दी। अवार्ड नाइट के दौरान क्लब की सेवा गतिविधियों और सदस्यों के योगदान को भी सराहा गया। समारोह में रोटरी जैस्मिन की सदस्य रुचि अग्रवाल, शिखा अग्रवाल, डॉ. प्रीति गोयल, पूजा गोयल, पूजा अग्रवाल, गौरी मित्तल, निकिता तायल, ऋचा अग्रवाल, वंदना अग्रवाल, डॉ. सोनल, मयंका, श्रुति गोयल, इति बंसल, कविता अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed