फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   rotary club function in mathura

‘रोटरी क्लब के सदस्यों में सेना की तरह सेवाभाव’

Sat, 26 Dec 2015 10:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 26 Dec 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन
rotary club function in mathura
रोटरी मंडल 3110 का दो दिवसीय वार्षिक अधिवेशन संकल्प की 46वीं डिस्ट्रिक्ट कांफ्रेंस मथुरा सेंट्रल की ओर से स्थानीय होटल में आयोजित की गई। कांफ्रेंस में लगभग 108 क्लबों के 500 सदस्य प्रतिभाग कर रहे हैं। इस अधिवेशन में लेफ्टिनेंट जनरल शौकीन चौहान ने कहा कि रोटरी क्लब के सदस्यों में सेना की तरह सेवाभाव नजर आता है।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ लेफ्टिनेंट जनरल शौकीन चौहान और उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता प्रदीप माथुर ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद राष्ट्रगान, सरस्वती वंदना और ध्वज की स्थापना की गई। रोटरी इंटरनेशनल उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से प्रतिनिधि के तौर पर श्रीलंका से आए विनय कुमार ने उद्घाटन समारोह में हिस्सा लिया।
विज्ञापन


रोटरी के सभी पूर्व गवर्नर और मंचासीन अतिथियों का पटुका पहनाकर रोटरी क्लब मथुरा सेंट्रल के लोगों ने स्वागत किया। मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल शौकीन चौहान ने सियाचिन में अपने अनुभवों को सदन के सामने रखा। उन्होंने बताया कि सियाचिन की लड़ाई ऑपरेशन मेघदूत 18400 फुट की ऊंचाई पर लड़ी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो आज तक इतनी ऊंचाई पर लड़ी जाने वाली पहली और एकमात्र लड़ाई है। उन्होंने कहा कि सेवा और समर्पण का जो भाव उन्होंने भारतीय सेना में सीखा और पाया है वही समर्पण, सेवा की भावना और लक्ष्य रोटरी के सदस्यों में देखने को मिली है।


अंत में कांफ्रेंस चेयरमैन जेके कटारा ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। संचालन प्रिया माहेश्वरी और नीरव निमेष ने किया। कार्यक्रम में दीपक गोयल, प्रशांत माहेश्वरी, केडी अग्रवाल, अरुण जैन, आईएस तोमर, शरत चंद्र, जय कुमार, राजेष भार्गव, विनय, रवि मेहरा, अरुण सिंघल, अमित सुनेजा, नीलेश टैंटीवाल, हेमंत शर्मा, अंकुर कुलश्रेष्ठ, सुनील अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, राधापद टैंटीवाल, नरेंद्र अग्रवाल, दुष्यंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed