फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Rose Day: Showed respect by offering roses to Banke Bihari

रोज डे: बांकेबिहारी को गुलाब अर्पित कर दिखाई श्रद्धा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Rose Day: Showed respect by offering roses to Banke Bihari
वृंदावन। वैलेंटाइन वीक के पहले दिन रोज डे पर युवाओं में उत्साह का माहौल रहा। देश के अलग-अलग से हिस्सों से आराध्य बांकेबिहारी के प्रति श्रद्धा भाव लिए पहुंचे भक्तों में आस्था का ज्वार उमड़ रहा था। मंदिर के आसपास की गलियों में सुबह से ही हाथ में गुलाब लिए महिलाओं-युवतियों को जाते देखा गया। इन्होंने ठाकुर जी को गुलाब अर्पित कर उनके प्रति श्रद्धा भाव का इजहार किया।
विज्ञापन

वृंदावन आए बांकेबिहारी के भक्तों ने आराध्य को लाल गुलाब देकर वैलेंटाइन वीक की शुुरुआत की है। युवतिया-महिलाएं अपने आराध्य के लिए प्रसाद के साथ माला की बजाय लाल गुलाब लेकर मंदिर पहुंंचीं और प्यार भरा आशीर्वाद बनाए रखने की प्रार्थना की। पानीपत से परिवार के साथ बांकेबिहारी के दर्शन करने आई युवती स्वीटी ने बताया कि रोज डे पर उन्होंने बांकेबिहारी को गुलाब का फूल अर्पित कर उस पर आशीर्वाद बनाए रखने की प्रार्थना की है। मंदिर से भी उन्हें रेड रोज मिला, जिसे पाकर खुशी का ठिकाना नहीं है। उन्हें रेड रोज के रूप में बांकेबिहारी ने प्यार दिया है।
विज्ञापन


दिल्ली की 55 वर्षीय ऊषा ठाकुर ने भी बांकेबिहारी को लाल गुलाब अर्पित कर खुशहाली का प्रार्थना की। मंदिर से निकलने के बाद उन्होेंने कहा कि मेरा बांकेबिहारी के सिवाय कोई नहीें, इसलिए आज के दिन उन्हें गुलाब अर्पित करने आई हैं। अलीगढ की सोनम राजपूत ने कहा कि वैलेंटाइन वीक परिवारजनों और ठाकुरजी के साथ भी मनाया जा सकता है। इनसे बड़ा चाहत रखने और हमेशा ख्याल रखने वाला दुनिया में कोई दूसरा नहीं हो सकता है। इसलिए वैंलेंटाइन वीक की शुरुआत रोज डे से होती है। मैं भी अपने आराध्य को गुलाब अर्पित कर जीवन में खुशहाली मांगने आईं हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुलाब बेचने वालों के यहां दिखी भीड़
रोज डे पर गुलाब विक्रेताओं के यहां भीड़ दिखी। अच्छी बिक्री की उम्मीद में उन्होंने काफी स्टॉक मंगवाया। अलग-अलग रंग के गुलाब इनकी दुकानों पर सजे थे, हालांकि रेड रोज की बिक्री ज्यादा हुई। गुलाब के गुलदस्तों की भी खूब बिक्री हुई। बांकेबिहारी मंदिर के बाहर रेड रोज बेच रहे अर्जुन सैनी एवं सतीश सैनी ने बताया कि वैलेंटाइन सप्ताह के पहले दिन से ही गुलाब के फूल की मांग श्रद्धालु करते हैं। सुबह से 120 फूल बिक चुके हैं। एक रेड रोज की कीमत 50 रुपए हैं, क्यों कि यह आगरा और दिल्ली से लाकर बेचा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed