{"_id":"17df0e6cf8cea54ab4867a3bb1a18b29","slug":"ropway-in-mathura-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठाकुर द्वारिकाधीश के दर्शन कराएगी रोप वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठाकुर द्वारिकाधीश के दर्शन कराएगी रोप वे
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Thu, 22 Jan 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरसाना में रोप-वे से श्रीजी के दर्शन की योजना के बाद प्रशासन अब श्रद्धालुओं को ठाकुर द्वारिकाधीश के दर्शन भी रोप-वे से कराने की तैयारी कर रहा है। हेरिटेज सिटी के तहत यमुना के किनारे रोप-वे स्थापित करने की तैयारी शुरू हो गई है। इसकी प्लानिंग की जिम्मेदारी एमवीडीए को सौंपी गई है।
बता दें राज्य सरकार ने बरसाना की पहाड़ियों पर रोप-वे के प्लान को पहले ही मंजूरी दे दी है। अब जल्द ही श्रीजी के दर्शन के लिए रोप-वे की स्थापना की शुरूआत की जा रही है। भारत सरकार ने जिला प्रशासन को हेरिटेज सिटी के प्रथम चरण का खाका तैयार करने के दिशा-निर्देश दिए हैं। इसमें रोप-वे को भी शामिल किया गया है। इसकी स्थापना यमुना पार क्षेत्र में पालिका की खाली जमीन पर की जाएगी। यहां से शुरू होकर रोप-वे यमुना किनारे की सैर कराते हुए श्रद्धालुओं को द्वारिकाधीश मंदिर के निकट पहुंचाएगा। रोप-वे के सफर की यह दूरी एक से डेढ़ किलोमीटर की होगी।
द्वारिकाधीश क्षेत्र का होगा डेवलपमेंट
हेरिटेज सिटी योजना के तहत प्रथम चरण में द्वारिकाधीश मंदिर क्षेत्र के आसपास का डवलपमेंट भी किया जाना है। शहर के बीच मंदिर होने के कारण जाम के चलते यहां श्रद्धालुआें की संख्या निरंतर कम हो रही है। इससे निपटने के लिए यमुना पार क्षेत्र का उपयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
वर्जन-
रोप-वे की प्लानिंग हेरिटेज सिटी के तहत की जा रही है। इसके लिए सर्वे के दिशानिर्देश एमवीडीए को दिए गए हैं। यह यमुनापार क्षेत्र से द्वारिकाधीश मंदिर के लिए होगा।
राजेश कुमार डीएम, मथुरा