फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   robbers looted truck full of scrap were caught by police in encounter

UP: स्क्रैप से भरा ट्रक गायब...पुलिस के हाथ लगा बड़ा गैंग, एनकाउंटर में चार को लगी गोली, 55 लाख का माल बरामद

Sat, 15 Mar 2025 08:46 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 15 Mar 2025 08:46 AM IST
सार

ट्रक चेन्नई से माल लेकर हरियाणा जा रहा था। मथुरा क्षेत्र से गुजरते समय अचानक से ट्रक में लगे जीपीएस ने काम करना बंद कर दिया। पुलिस में शिकायत की गई। पुलिस ने माल बरामद करने के साथ मुठभेड़ में छह बदमाशों को पकड़ा। इनमें चार के गोली लगी है। एक बदमाश पर 24 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
 

विज्ञापन
robbers looted truck full of scrap were caught by police in encounter
पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़े बदमाश। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के कोसीकलां में पुलिस और एसओजी टीम ने आठ दिन पूर्व लूटे गए स्क्रैप से भरे ट्रक को बरामद कर लिया। बदमाशों से मुठभेड़ में 4 बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने घायल सहित छह बदमाश पकड़ लिए। पुलिस ने आरोपियों के पास से ट्रक से लूटा 55 लाख का स्क्रैप बरामद करने का दावा किया है।
विज्ञापन


अलवर का निवासी चालक असलम पांच मार्च को ट्रक से चेन्नई से मेटल एंड एलॉयस पिल्लर कोडल इंडस्ट्रीज से स्क्रैप लेकर कुंडली, हरियाणा ले जा रहा था। ट्रक में 7 टन से ज्यादा स्क्रैप भरा हुआ था। ट्रक 8 मार्च को जैसे ही कोसी क्षेत्र में पहुंचा, तभी ट्रक में लगे जीपीएस ने काम करना बंद कर दिया। 
विज्ञापन


ट्रक के संदिग्ध परिस्थितियों में गायब होने के बाद बृहस्पतिवार को कंपनी में काम करने वाले विक्रम सिंह मथुरा पहुंचे। डीआईजी से मुलाकात कर मामले की जानकारी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक की तलाश में जुटी पुलिस और एसओजी टीम की शुक्रवार की देर रात नवीपुर इंडस्ट्रियल एरिया में बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने 6 बदमाश गिरफ्तार कर लिए। जिसमें से 4 बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। मुठभेड़ में साकिर मेव उर्फ नशेड़ी शेरगढ़, सलीम मेव निवासी पलवल, असलम निवासी अलवर और जाहुल निवासी डींग राजस्थान गोली लगने से घायल हो गए। जबकि अकरम और मौसम ने साथियों के घायल होते देख पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। 


पुलिस ने मुठभेड़ में घायल हुए बदमाश साकिर, सलीम, असलम और जाहुल को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 55 लाख कीमत का 7 टन स्क्रैप, 4 तमंचा, 5 कारतूस के अलावा वारदात में प्रयोग की गई कार बरामद की है। पुलिस की गिरफ्त में आए बदमाशों ने बताया कि उन्होंने ट्रक ड्राइवर असलम के साथ मिलकर स्क्रैप को चोरी किया। वह इस स्क्रैप को बेचने की फिराक में थे कि उससे पहले पुलिस आ गई। शातिर साकिर मेव उर्फ नशेड़ी के खिलाफ विभिन्न थानों में 24 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed