फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   road, accident, father and son death, mathura

सैफई में सड़क हादसे में सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन और पुत्र की मौत

Fri, 21 Aug 2020 02:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 02:09 PM IST
विज्ञापन
road, accident, father and son death, mathura
सैफई में घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : MATHURA
सौंख/मथुरा। मथुरा से लखनऊ जा रहे जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन और उनके पुत्र की सैफई के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। मौके पर पहुंची सैफई पुलिस ने शव कब्जे में लिए। घटना की जानकारी पाकर खुटैलपट्टी क्षेत्र और पैतृक गांव मगोर्रा में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

मथुरा की जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन रमेश चौधरी अपने पुत्र रूपेंद्र चौधरी निवासी गांव मगोर्रा के साथ कॉलेज के कार्य से लखनऊ जा रहे थे। सैफई के पास गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। इससे गाड़ी में सवार 60 वर्षीय रमेश चौधरी व 32 वर्षीय पुत्र रूपेंद्र चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर सैफई पुलिस पहुंच गई और शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को इटावा भेज दिया।
विज्ञापन

रमेश चौधरी के चचेरे भाई अतर सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब 5 बजे घर से दोनों लखनऊ के लिए निकले थे। सैफई में गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई, इससे दोनों की मौत हो गई। परिजन शव लेने के लिए सैफई रवाना हो गए। घर में कोहराम मच गया और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। प्रधान चंद्रपाल सिंह, गंगा प्रसाद, देवी सिंह कुंतल, परभाती कोली, थान सिंह, मानपाल सिंह, सौंख चेयरमैन चौधरी भरत सिंह कुंतल, प्रहलाद सिंह आदि ने शोक व्यक्त किया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed