फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   RO machine worth lakhs is out of order

Mathura News: लाखों की आरओ मशीन खराब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
RO machine worth lakhs is out of order
कोसीकलां मंडी समिति कार्यालय परिसर में खराब ओरओ मशीन।
कोसीकलां। अनाज मंडी परिसर में शुद्ध पीने का पानी उपलब्ध कराने के लिए लाखों रुपये की लागत से लगी आरओ मशीन करीब दो साल से खराब है। इससे गर्मी में लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है लेकिन मंडी प्रशासन ने पेयजल व्यवस्था को सुधारने के लिए कोई कदम नहीं उठाया है। इससे व्यापारी, मजदूर परेशान हैं।
विज्ञापन


फल एवं सब्जी की 100 आढ़त हैं, जबकि गल्ले की करीब 250 आढ़त रजिस्टर्ड हैं। मंडी में हर दिन करीब 1 से 2 हजार व्यापारी, किसान व खरीदार पहुंचते हैं। पानी न मिलने से सभी को परेशानी उठानी पड़ती है। मंडी में पेयजल सप्लाई के लिए लगी आरओ मशीन करीब दो साल से खराब है। मशीन की मोटर जल जाने व मशीन में खराबी आ जाने से बंद हो गई। इसके बाद इसकी सुधि लेने वाला कोई नहीं रह गया है। वर्तमान में आरओ मशीन शोपीस बनकर रह गई है।
विज्ञापन


खाद्यान्न विक्रेता व्यापारी संघ के पूर्व अध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह का कहना है कि खराब पड़ी आरओ मशीन को सही कराने के लिए कई बार अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। व्यापारी परशुराम शर्मा का कहना है कि लाखों रुपये की लागत से लगा आरओ सिस्टम खराब है, जिससे रोजाना पानी खरीदना पड़ता है। पानी के लिए प्रति माह 15 सौ से 2 हजार रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। मंडी में काम करने वाले मजदूर रहीश का कहना है कि काम के दौरान अगर उन्हें पीने के लिए पानी की जरूरत पड़ जाए तो खरीद कर पीना पड़ता है। ऐसे में उन्हें अनावश्यक बोझ झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed