फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   RLD will fight panchayat elections alone

पंचायत चुनाव: रालोद अकेले लड़ेगी...हर जिले में पांच सदस्यों की गठित होगी कमेटी, ऐसे होगा प्रत्याशियों का चयन

Tue, 16 Sep 2025 10:19 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 16 Sep 2025 10:19 PM IST
सार

मथुरा में उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव संचालन समिति की तीसरी बैठक का आयोजन किया गया। इसमें रालोद नेताओं ने कहा कि पार्टी पंचायत चुनाव में अकेले ही मैदान में उतरेगी।

विज्ञापन
RLD will fight panchayat elections alone
बैठक में माैजूद रालोद पदाधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राष्ट्रीय लोकदल पार्टी पंचायत चुनाव अकेले लड़ेगी। गांव-गांव जाकर जनता से सीधा संवाद होगा। 10 दिन में जिला स्तरीय समितियों का गठन पूरा कर लिया जाएगा। यह बातें मंगलवार को पंचायत समिति के प्रदेश संयोजक डॉ. कुलदीप उज्जवल ने कहीं। उन्होंने कहा कि मथुरा में पंचायत चुनाव की तीसरी बैठक हुई है।
विज्ञापन


शहर के एक निजी होटल में आयोजित उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव संचालन समिति की तीसरी बैठक की अध्यक्षता बृज क्षेत्रीय अध्यक्ष बृजेश चाहर ने की। संचालन जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह भरंगर ने किया। बैठक में समिति सदस्य विकास कादियान, मोहम्मद जैद, रोहित प्रताप, ठाकुर संतोष सिंह, हवलदार यादव के अलावा अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रत्येक जिले में पांच-पांच जिम्मेदार सदस्यों की कमेटी गठित की जाएगी, जो प्रत्याशियों के नामों पर विचार कर चयन करेगी। यह प्रक्रिया क्षेत्रीय एवं मंडल अध्यक्षों की निगरानी में सम्पन्न होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश संयोजक डॉ. कुलदीप उज्जवल ने कहा कि पंचायत चुनाव ही विधानसभा चुनाव की नींव होते हैं। युवा लोकदल के क्षेत्रीय अध्यक्ष उमेश चौधरी ने कहा कि युवाओं और वफादार कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। विकास कादियान ने कहा कि चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करना आवश्यक है। 


मोहम्मद जैद ने कहा कि रालोद मजबूती से चुनाव लड़ेगी और सफलता हासिल करेगी। ठाकुर संतोष सिंह और रोहित प्रताप ने कहा कि रालोद पंचायत चुनाव में इस बार बड़ा कीर्तिमान स्थापित करेगी। पदाधिकारियों ने कहा कि हमें कैबिनेट मंत्री चौधरी जयंत सिंह के विचारों और सिद्धांतों को गांव-गांव तक पहुंचाना है। प्रत्याशी चयन में पारदर्शिता और ईमानदारी बरती जाएगी।

ये भी पढ़ें-UP: बाइक पर पीछे बैठे निजी सहायक ने मारी थी दरोगा को गोली..बचने के लिए अपनाए हथकंडे; आजीवन कारावास की मिली सजा

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed