फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Revival of Shri Krishna Temple at Kalyanaam Karoti Eye Institute

Mathura News: कल्याणं करोति नेत्र संस्थान में श्रीकृष्ण मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Revival of Shri Krishna Temple at Kalyanaam Karoti Eye Institute
कल्याणम करोति में श्रीकृष्ण मंदिर के लोकार्पण के दौरान पूजा करते श्रद्धालु। 
गोवर्धन। गोवर्धन रोड स्थित जचौंदा के पास कल्याणं करोति नेत्र संस्थान में रविवार को भगवान श्रीकृष्ण के नवनिर्मित मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह हुआ। इस मौके पर जगद्गुरु आदि शंकराचार्य की प्रतिमा का भी वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अनावरण किया गया। समारोह के दौरान वृंदावन के आचार्य केशव ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान संपन्न कराया।
विज्ञापन

मंदिर का निर्माण प्रेम कुमारी और कृष्ण मुरारी लाल अग्रवाल की स्मृति में उनके पुत्र उमाकांत अग्रवाल और इंद्रा अग्रवाल द्वारा कराया गया है। संस्थान के मुख्य द्वार के पास छत्र के नीचे स्थापित आदि शंकराचार्य की प्रतिमा प्रेमवती देवी और रामबाबू अग्रवाल की स्मृति में विशनचंद अग्रवाल एवं मायारानी अग्रवाल (बृजवासी टंच) परिवार द्वारा स्थापित कराई गई है। संस्था अध्यक्ष स्वामी महेशानंद सरस्वती ने कहा कि नेत्र सेवा केवल देखने की शक्ति ही नहीं, बल्कि जीवन को दिशा देने का माध्यम भी है। संरक्षक जगद्गुरु पीपा द्वाराचार्य बलराम दास देवाचार्य महाराज ने कहा कि मंदिर और संत परंपरा का सान्निध्य व्यक्ति में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। संस्थान महासचिव सुनील शर्मा ने भी अपने विचार रखे। गोपाल प्रसाद अग्रवाल (भरतपुर), महेश चंद्र कसेरे, रामनिवास अग्रवाल, धनेश मित्तल, योगेश उपाध्याय, मुकेश खंडेलवाल, कल्याण दास अग्रवाल, विपिन त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed