फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   renovation of tourist guest house will start soon

पर्यटक आवास गृहों की बदलेगी ‘काया’

Sun, 22 Nov 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन Updated Sun, 22 Nov 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
renovation of tourist guest house will start soon
धर्मनगरी में पर्यटन की संभावनाओं को तलाशने आए प्रदेश पर्यटन निगम के अध्यक्ष सुदीप रंजन सेन ने कई स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होेंने जिले के पर्यटक आवास गृहों के कायाकल्प की बात कही। सेन ने इस्कॉन रोड से प्रेम मंदिर तक मार्ग को देखा और राही अतिथि भवन में भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन


पत्रकार वार्ता में पर्यटन निगम के चेयरमैन ने बताया कि मथुरा जिले में पर्यटन आवास निगम के सभी गेस्ट हाउस और रेस्टोरेंट का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इस पर लगभग 14 करोड़ लागत आने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि मथुरा, वृंदावन, गोवर्धन, राधाकुंड और बरसाना में निगम के गेस्ट हाउस का सौंदर्यीकरण किया जाना है।
विज्ञापन


मथुरा-वृंदावन रोड पर बने राही अतिथि भवन का भी सौंदर्यीकरण होगा। यह कार्य लोक निर्माण विभाग करेगा। इससे पहले चेयरमैन सुदीप सेन ने इस्कॉन मंदिर में जाकर पदाधिकारी रवि लोचन, गणपत प्रभु से मुलाकात की। इसके  बाद रमणरेती और इस्कॉन रोड का निरीक्षण किया। राही अतिथि भवन में निरीक्षण के दौरान मैनेजर कृष्ण गोपाल शर्मा, संगीत गर्ग, अजय, अक्षय नागर आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed