फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Remains of animals found, anger among people

Mathura News: पशुओं के मिले अवशेष, लोगों में आक्रोश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Remains of animals found, anger among people
मथुरा। जिले में गोतस्करों पर कार्रवाई के बाद भी गोकशी रुकने का नाम नहीं ले रही है। बृहस्पतिवार को हाईवे थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में पशुओं के अवशेष मिलने से लोगों में आक्रोश फैल गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने अवशेषों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। साथ ही गोतस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि परीक्षण के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी की किस पशु के यह अवशेष हैं।
विज्ञापन

थाना प्रभारी आनंद कुमार शाही ने बताया है कि बृहस्पतिवार को मोती कुंज रेलवे कॉलोनी के पास एक जंगल में कुत्ते पशु के अवशेषों को नोंच-नोंचकर खा रहे थे। कुछ अवशेष कॉलोनी में भी खींचकर ले गए। इस पर कॉलोनीवासियों में अफरातफरी मच गई। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने परीक्षण के लिए उप मुख्य चिकित्साधिकारी जितेंद्र सिंह बुलाया। उन्होंने अवशेषों के सैंपल लेकर परीक्षण के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस और चिकित्सा टीम ने अवशेषों को विधि विधान से दफनाया दिया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया है कि फिलहाल गोवंश रोकथाम अधिनियम के तहत अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अवशेषों के परीक्षण के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed