फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Religious events held in temples on Devshayani Ekadashi

देवशयनी एकादशी पर मंदिरों में हुए धार्मिक आयोजन

Tue, 20 Jul 2021 07:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 07:00 PM IST
विज्ञापन
Religious events held in temples on Devshayani Ekadashi
मथुरा। देवशयनी एकादशी के अवसर पर मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रम हुए। सुबह श्रद्धालुओं ने यमुना स्नान किया और अपने आराध्य के दर्शन कर मनौती मांगी। द्वारिकाधीश मंदिर में भव्य फूल बंगला सजाया गया।
विज्ञापन

पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के द्वारिकाधीश मंदिर में देवशयनी एकादशी पर भव्य फूल बंगले का आयोजन किया गया। इस आयोजन की तैयारियां 15 दिनों से चल रही थीं। मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि दिल्ली और कोलकाता से विभिन्न प्रकार के फूलों को मंगाया गया। इन फूलों के द्वारा मंदिर को भव्य सजाया गया। मंदिर प्रांगण को रंग बिरंगी विद्युत रोशनी से सजाया गया।
विज्ञापन

सायंकाल 6 से 7:30 तक राजाधिराज ने भव्य फूल बंगले में विराजकर भक्तों को दर्शन दिए। भक्त भी अपने आराध्य के दर्शन पाकर निहाल हो गए। मंदिर प्रांगण राजाधिराज के जयकारों से गुंजायमान हो गया। भक्तों ने राजाधिराज के दर्शन कर मनोकामना पूर्ण होने की मनौती मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री दीर्घ विष्णु मंदिर में किया पंचामृत अभिषेक
मथुरा। घीया मंडी स्थित प्राचीन आदिश्री दीर्घ विष्णु मंदिर में मंदिर के महंत कांतानाथ चतुर्वेदी के निर्देशन में धार्मिक आयोजन हुए। सुबह ठाकुरजी के विग्रह का पंचामृत अभिषेक मंदिर के सेवायत बालकृष्ण चतुर्वेदी व लालकृष्ण चतुर्वेदी ने किया गया। मंदिर के वैदिक समिति संयोजक आचार्य राधाबल्लभ चतुर्वेदी द्वारा श्री सूक्त, पुरुष सूक्त एवं विष्णु सूक्त का सस्वर पाठ किया। मंदिर के संयोजक आचार्य ब्रजेंद्र नागर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामदास चतुर्वेदी ने श्रीविष्णु सहस्त्र नाम से ठाकुरजी का पुष्प अर्चन किया एवं संगठन मंत्री आचार्य मुरलीधर चतुर्वेदी ने श्रीमद् भगवत गीता का पाठ किया। मंदिर की महिला अध्यक्ष अनीता चतुर्वेदी ने महिला मंडल के साथ एकादशी महात्तम की कथा व गायत्री यज्ञ का आयोजन किया। इस अवसर पर बालकृष्ण चतुर्वेदी, आनंद बादाम, सह पुजारी कदंब चतुर्वेदी, शुभम वर्मा, डॉ. राजीव शर्मा मौजूद थे। संवाद
गिरिराज प्रभु का किया अभिषेक
राधाकुंड। देवशयनी एकादशी पर राधाकृष्ण कुंड संगम स्थित गिरिराज मंदिर मंगलवार को सुबह गिरिराज प्रभु का पुजारी कृष्ण गोपाल कौशिक ने मंत्रोच्चारण के साथ पंचामृत से अभिषेक किया। प्रभु को नए वस्त्र धारण करा कर गुलाब का इत्र लगाया गया। शाम को गिरिराज प्रभु को नग जड़ी पोशाक धारण कराई गईं। मंदिर 24 जुलाई तक भक्तों के लिए बंद है। संवाद
भक्तों ने की वृंदावन नगरी की परिक्रमा
वृंदावन। देवशयनी एकादशी पर मंगलवार को कान्हा के भक्तों ने धर्म नगरी वृंदावन की परिक्रमा की। सुबह से ही मंदिरों के दर्शन के साथ ही परिक्रमा का दौर शुरू हो गया। मौसम में ठंडक होने के कारण दिन भर श्रद्धालु परिक्रमा करते नजर आए। सेवाभावी लोगों ने परिक्रमा मार्ग में जल, प्रसाद से श्रद्धालुओं की सेवा की। इसमें देश और विदेशी भक्त टोलियों में हरिनाम संकीर्तन करते हुए निकले। अनेक लोग अकेले ही राधे के नाम के साथ परिक्रमा करते दिखाई दिए। संवाद

परिक्रमा मार्ग में वाहनों की लगी कतार
वृंदावन परिक्रमा में वाहनों का संचालन नियंत्रित होने का नाम नहीं ले रहा है। देवशयनी एकादशी के दिन परिक्रमार्थियों की भीड़ के बावजूद वाहन दौड़ते नजर आए। ऑटो रिक्शा के साथ ई-रिक्शा और चार पहिया वाहन की भरमार रही। तेज रफ्तार से गुजरते वाहनों को देखकर परेशान परिक्रमार्थी अपना बचाव उक्त वाहनों से खुद ही करते नजर आए। पुलिस की अनदेखी परिक्रमा मार्ग में भक्तों पर भारी पड़ रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed