{"_id":"64fa0629ed0cf261af050b16","slug":"relief-from-jam-devotees-walk-on-foot-mathura-news-c-29-1-mtr1018-130989-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: जाम से राहत, श्रद्धालु पैदल चलकर हुए पस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: जाम से राहत, श्रद्धालु पैदल चलकर हुए पस्त
Thu, 07 Sep 2023 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Updated Thu, 07 Sep 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
वृंदावन। वृंदावन के प्रवेश मार्गों पर सुबह से पुलिस बल मुस्तैद रहा। बाहरी वाहनों को नगर में प्रवेश पर रोका गया और प्रवेश मार्गाें पर मुख्य मंदिरों से करीब तीन किमी पहले ही पार्किंग स्थलों में वाहनों को खड़ा कराया। इसके चलते देश-विदेश से कान्हा के जन्मोत्सव के साक्षी बनने आए श्रद्धालुओं को सामान और छोटे-छोटे बच्चों के साथ कई किलोमीटर पैदल रास्ता तय कर मंदिर तक पहुंचना पड़ा। हालांकि इस व्यवस्था से कहीं जाम नहीं लगा।
वाहनों को सौ शैय्या तिराहा, छटीकरा मार्ग स्थित मल्टीलेवल पार्किंग, पानी गांव तिराहा पर और हाईवे से सुनरख होकर आने वाले वाहनों को सुनरख तिराहा पर ही रोक दिया गया। प्रवेश मार्गों पर वाहनों को रोकने के कारण जाम के हालात नहीं बने। वहीं नगर विकास विकास द्वारा संचालित ई-बसों और बड़े वाहनों के नगर में प्रवेश पर रोक के कारण लोगों को कई किमी पैदल चलना पड़ा। उधर, शहर की सकरी गलियों में भीड़ के बीच से ई रिक्शा बेलगाम दौड़े।
लोई बाजार, प्रताप बाजार, पुराना बजाजा, चूंगी चौराहा, परिक्रमा मार्ग चीरघाट, शाह जी मंदिर के सामने बाजार में ई-रिक्शे लोगों के मार्ग में बाधक बने। नगर निगम द्वारा विद्यापीठ चौराहे से बांकेबिहारी मंदिर के द्वार संख्या तीन, जुगलघाट से बांकेबिहारी मंदिर के द्वार संख्या दो तक रेलिंग से होकर श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने की व्यवस्था की गई। इस बीच विद्यापीठ चौराहा पर तैनात पुलिसकर्मियों ने बांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र में रहने वाले स्थानीय लोगों को भी उनके घर तक नहीं जाने दिया। इसे लेकर स्थानीय लोगों और पुलिसकर्मियों के बीच नोकझोंक भी हुई।