फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Relative to the target, only 13 percent farmers showed interest

Mathura News: लक्ष्य के सापेक्ष सिर्फ 13 प्रतिशत किसानों ने दिखाई रुचि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Relative to the target, only 13 percent farmers showed interest
मथुरा। पीएम कुसुम योजना के तहत 60 प्रतिशत अनुदान मिलने के बाद भी ऑफ ग्रिड सोलर पंप लेने में किसान रुचि नहीं दिखा रहे हैं। इस वित्तीय वर्ष में लक्ष्य के सापेक्ष कृषि विभाग अभी तक 34 फीसदी ही आवेदन करा पाया। इस वर्ष विभाग को 260 आवेदन का लक्ष्य मिला था, लेकिन 90 किसानों ने ही आवेदन किया है।
विज्ञापन

विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा उत्थान महाअभियान (पीएम कुसुम) योजना के तहत किसानों को सरकार ऑफ ग्रिड सोलर पंप लेने पर 60 प्रतिशत अनुदान दे रही है। इसमें 30 प्रतिशत राज्य व 30 प्रतिशत केंद्र सरकार का अनुदान है। बाकी 40 प्रतिशत की राशि किसानों को देनी होगी। योजना में मथुरा जिले को 260 का लक्ष्य दिया गया था पर अब तक 90 किसानों ने ही इसके लिए आवेदन में रुचि दिखाई।
विज्ञापन

इसके अलावा 36 किसानों ने सोलर पंप लगवाने के लिए धनराशि जमा की, जिसमें से 26 किसानों के यहां पंप सेट सिस्टम लग गया। इस योजना के तहत किसानों को लाभ देने के लिए विभाग ने प्रचार-प्रसार भी किया लेकिन इसका असर नहीं दिखा। इस योजना में किसानों को कृषि विभाग की ओर से तीन से 10 हॉर्स पावर के पंप दिए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि उपनिदेशक राजीव कुमार ने कहा कि किसान यदि इस योजना का लाभ लेना चाहता है तो वित्तीय वर्ष की समाप्ति से पहले आवेदन कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed