फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Register at home with Abha app, you will get leave after standing in line

Mathura News: आभा एप से घर बैठे कराएं पंजीकरण, लाइन में लगने से मिलेगी छुट्टी

Wed, 02 Aug 2023 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Wed, 02 Aug 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Register at home with Abha app, you will get leave after standing in line
मथुरा। जिला अस्पताल में पर्चा बनवाने के लिए मरीजों को अब लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। स्मार्टफोन पर एक एप डाउनलोड कर ऑनलाइन पंजीकरण कराने के बाद काउंटर पर जाकर पर्चा बनवा सकेंगे।.कर्मचारी टोकन नंबर बताने पर पर्चा निकाल कर दे देगा। इससे रोगियों को पर्चा बनवाने के लिए घंटों लाइन में लगकर इंतजार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जिला अस्पताल में पर्चा बनवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा हाल ही में आभा एप लांच किया गया है। यह एप गूगल प्ले स्टोर से डाउन लोड करना है। इसके बाद एप द्वारा मांगी जाने वाली जानकारियों को भरना होगा। सभी जानकारियां भरने के बाद मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा। ओटीपी भरने के बाद में आभा की ओर से रोगी की एक आईडी बन जाएगी। इस पर क्लिक करने के बाद एप खुल जाएगा।
विज्ञापन


एप में ऊपर दाईं तरफ बार कोड स्कैन करने का विकल्प दिखाई देगा। जब भी आपको जिला अस्पताल जाकर अपना पर्चा बनवाना हो तो लाइन में लगने की जरूरत नहीं होगी। काउंटर पर लगे बार कोड को आभा एप के स्कैनर से स्कैन करना है। स्कैन करते ही काउंटर पर बैठे कर्मचारी के पास आपकी डिटेल पहुंच जाएगी और वह आपसे पर्चा बनाने का शुल्क एक रुपया लेकर पर्चा बनाकर दे देगा। इस एप के माध्यम से पर्चा बनवाने के बाद रोगी को जिला अस्पताल में काउंटर पर घंटों अपनी बारी आने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन


कीपैड वाले रोगी नहीं उठा सकेंगे लाभ
यह एप सिर्फ स्मार्टफोन में ही डाउनलोड हो सकता है। ऐसे में कीपैड वाले फोन में यह एप नहीं चल सकेगा। जबकि जिला अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले अधिकतर रोगियों के पास स्मार्टफोन नहीं होता है। उनके पास कीपैड वाला फोन होता है। ऐसे में वे इस एप का लाभ नहीं उठा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
जिला अस्पताल में पर्चा बनवाने के लिए रोगियों को काफी इंतजार करना पड़ता है। इसे ध्यान में रखते हुए ही आभा एप लांच किया गया है। एप के माध्यम से रोगी ऑनलाइन पंजीकरण कर पर्चा बनवा सकते हैं। इससे उनके समय की बचत हो सकेगी।
डॉ. मुकुंद बंसल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed