फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Refusal to return pistol left companion vehicle

Mathura News: साथी की गाड़ी में छूटी लाइसेंसी पिस्टल लौटाने से इनकार, प्राथमिकी दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Refusal to return pistol left companion vehicle
नौहझील। थाना क्षेत्र के कस्बा बाजना निवासी एक व्यक्ति की लाइसेंसी पिस्टल साथी की गाड़ी में छूट जाने के बाद वापस न करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बड़ा बाजार, बाजना निवासी श्याम सुंदर शर्मा ने पुलिस को बताया कि 21 जुलाई को वह अपने परिचित मिट्ठोली निवासी यशपाल शर्मा के साथ सीएलए स्कूल, कोलाहर गए थे। रास्ते में उन्होंने अपनी 32 बोर की लाइसेंसी पिस्टल सुरक्षित रखने के लिए यशपाल को दे दी, जिसने उसे अपने बैग में रख लिया। बाजना लौटने पर श्याम सुंदर पिस्टल लेना भूल गए। एक अगस्त को याद आने पर उन्होंने यशपाल से संपर्क किया।
विज्ञापन

आरोप है कि पहले उसने पिस्टल लौटाने का आश्वासन दिया, लेकिन बाद में टालमटोल करते हुए वापस देने से इनकार कर दिया। इसके बाद श्याम सुंदर ने थाने में तहरीर दी। सीओ अमरनाथ यादव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर यशपाल शर्मा निवासी मिट्ठोली के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed