{"_id":"65c2a6b349588a6d670a2dbf","slug":"recommendation-to-seize-the-rights-of-the-management-committee-of-mgs-inter-college-mathura-news-c-369-1-mt11005-108203-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: एमजीएस इंटर काॅलेज की प्रबंध समिति के अधिकार सीज करने की संस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: एमजीएस इंटर काॅलेज की प्रबंध समिति के अधिकार सीज करने की संस्तुति
विज्ञापन
मथुरा। सौंख के महात्मा गांधी स्मारक (एमजीएस) इंटर कॉलेज के खेल मैदान में अवैध तरीके से बनाईं गईं दुकानों के प्रकरण में प्रबंध समिति सीडीओ की अध्यक्षता में की गई जिला स्तरीय जांच में फंस गई है। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) ने डीआईओएस को बिना पूर्व अनुमति दुकानों का निर्माण कराने व अवैधानिक रूप से किरायानामा करने के कारण प्रबंध समिति के विरुद्ध उप्र माध्यमिक शिक्षा अधिनियम 1921 की धारा-18(डी) के तहत प्रबंधक के दायित्वों को अतिक्रमित करते हुए प्राधिकार नियंत्रक नियुक्त करने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।
सीडीओ के आदेश के बाद डीआईओएस भास्कर मिश्र ने महात्मा गांधी स्मारक इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। जैसे ही समिति जवाब दाखिल करेगी, उसके आधार पर पूरी रिपोर्ट संयुक्त शिक्षा निदेशक को भेजी जाएगी। वहां से समिति के अधिकार सीज करने का आदेश जारी होगा। डीआईओएस ने इस प्रकरण में एसडीएम गोवर्धन को पत्र लिख जानकारी मांगी थी कि मान्यता के समय प्राप्त कराए नक्शा एवं भूमि संबंधी पत्राचार के अनुसार ही विद्यालय भवन निर्मित है या नहीं।
एसडीएम ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि यह अभिलेख तहसील स्तर पर उपलब्ध नहीं हैं। वहीं, विद्यालय के जिस स्थल पर दुकान/हाट का निर्माण किया जा रहा है, भू-राजस्व अभिलेखों के अनुसार उसकी नौईयत (खसरा, खतौनी, नक्शा आदि) की स्थिति क्या है। इसके जवाब में एसडीएम ने बताया कि राजस्व मानचित्र तहसील में उपलब्ध नहीं हैं एवं खतौनी नॉन जेड व सौंख टाउन एरिया विद्यालय के नाम कोई खाता अंकित नहीं है।
विज्ञापन
यह था मामला
सौंख स्थित अनंगपाल तोमर शिक्षा समिति द्वारा संचालित महात्मा गांधी स्मारक इंटर कॉलेज के खेल मैदान में अवैध तरीके से 15 दुकानों का निर्माण कराया जा रहा था। शिकायतकर्ता दीपक चौधरी, वेदपाल प्रधान, चंद्रभान सिंह, रंधीर सिंह, मेघश्याम आदि का आरोप था कि ग्रामीणों द्वारा खेल मैदान के लिए जमीन दान की गई थी। इसके बाद भी वर्तमान प्रबंधक द्वारा खेल मैदान में दुकानों का निर्माण कराना शुरू कर दिया। कॉलेज के खेल मैदान पर वर्ष 1984 में दुकानें बनाने की नींव रखी थी। इस पर सौंख निवासी वीरी सिंह व आरामी, बछगांव निवासी श्यामलाल ने सिविल जज मथुरा की अदालत में वाद दायर किया। अदालत ने दुकानों के निर्माण और पट्टा आवंटन पर रोक लगा दी थी। इतने लम्बे समय के बाद विगत कुछ दिन से कॉलेज प्रबंधन समिति द्वारा फिर से दुकानों का निर्माण कार्य शुरू करा दिया। इस पर प्रबंध समिति के पूर्व अध्यक्ष चंद्रभान सिंह, दीपक चौधरी, वेदपाल सिंह ने डीएम को प्रार्थना दिया था। इसके बाद जेडी आगरा आरपी शर्मा व डीआईओएस भास्कर मिश्र ने इंटर काॅलेज में बन रही दुकानों का निरीक्षण कर सील कर दिया था।
सीडीओ की अध्यक्षता में हुई जांच कमेटी ने आरोपों को सही पाया है। सीडीओ स्तर से निर्देश मिला है कि प्रबंध समिति के अधिकार अतिक्रमित कर दिए जाएं।
- भास्कर मिश्र, डीआईओएस