फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Ration shop suspended over irregularities

Mathura News: अनियमितताओं पर राशन की दुकान निलंबित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Ration shop suspended over irregularities
सौंख। राशन डीलर की अनियमितताओं से परेशान ग्रामीणों द्वारा की गई शिकायत पर गोवर्धन आपूर्ति निरीक्षक जांच करने पहुंचीं। उन्हें ग्रामीणों ने बताया कि निर्धारित राशन सामग्री का वितरण नहीं किया जा रहा है और डीलर उपभोक्ताओं से दुर्व्यवहार करता है। साथ ही कई अनियमितताएं मिलीं। जांच के बाद आपूर्ति निरीक्षक ने राशन डीलर की दुकान को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन



ग्राम पंचायत नैनू पट्टी के गांव डोमपुरा के ग्रामीणों ने राशन डीलर सत्यवीर की खाद्य विभाग के अधिकारियों से शिकायत की थी। शिकायत पत्र में ग्रामीणों का आरोप है कि राशन डीलर द्वारा राशन सामग्री कम दी जाती है। वितरण के दौरान ग्रामीणों से गाली गलौज करते हुए दुर्व्यवहार किया जाता है। निर्धारित समय से राशन सामग्री का वितरण नहीं होता। साथ ही राशन कार्डों पर वितरण का अभिलेख भी नहीं देता। शिकायत का संज्ञान लेते हुए गोवर्धन आपूर्ति निरीक्षक सिम्मी जायसवाल टीम के साथ गांव डोमपुरा पहुंचीं और शिकायत की जांच की। खाद्य विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्रीय राशन डीलरों में हड़कंप मचा हुआ है। इस बारे में ग्राम प्रधान डॉ. देवेंद्र सिंह का कहना है कि ग्रामीणों की शिकायत पर खाद्य विभाग के अधिकारियों ने जांच की है। आपूर्ति निरीक्षक सिम्मी जायसवाल का कहना है कि जांच में अनियमितताएं मिली हैं। इस पर राशन डीलर को निलंबित कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed