मथुरा। पुष्टिमार्ग संप्रदाय के मंदिर ठाकुर द्वारकाधीश में सोमवार से पूजन के बाद रसिया गायन शुरू हो गया। सोमवार को सुबह 10 बजे ढप का पूजन मंदिर के अधिकारी वैध अशोक कुमार और मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी ने संयुक्त रूप से किया। इसके बाद ब्रज फाग रसिया मंडल के मुख्य चुन्नीलाल चतुर्वेदी का पटका ओढ़ाकर स्वागत किया। इसके साथ ही प्रतिदिन बृज के रसिया का गायन शुभारंभ हो गया। रसिया मंडल के सदस्य छैल बिहारी, बासुुदीप चतुर्वेदी, अमित पाठक, शशांक चतुर्वेदी, निखिल चतुर्वेदी, नारायण चतुर्वेदी आदि हैं। संवाद

द्वारकाधीश मंदिर में ढप का पूजन करते मंदिर के पदाधिकारी।