{"_id":"636bfc3c1537775cfc07013b","slug":"rape-mathura-news-mtr5261628180","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा, पुलिस ने भांजी लाठियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा, पुलिस ने भांजी लाठियां
Thu, 10 Nov 2022 11:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2022 11:21 AM IST
सार
मथुरा में पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची के परिजनों ने मोहल्ले के युवक पर आरोप लगाया है। घटना के बाद बुधवार रात को गुस्साए लोगों ने हंगामा भी किया।
विज्ञापन
पुलिस ने लाठी फटकार कर लोगों को खदेड़ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के थाना गोविंदनगर के एक मोहल्ले में पांच साल की बच्ची दुकान पर बुधवार रात आठ बजे आटा लेने गई। यहां एक युवक छोटू बच्ची को पकड़कर उसे घर में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आधे घंटे बाद घर पहुंची बच्ची की हालत देखकर परिजन दंग रह गए। दो समुदाय का मामला होने से बच्ची के परिजनों ने हंगामा करना शुरू दिया। गुस्साए लोग सड़क पर उतर आए और जाम लगा दिया। पुलिस को जाम खुलवाने के लिए लाठियां फटकारनी पड़ीं।
विज्ञापन
हंगामा बढ़ता देख गोविंदनगर, कोतवाली और आसपास की पुलिस भी पहुंच गई। माहौल बिगड़ने से पहले ही पुलिस ने लाठियां फटकारकर लोगों को इधर-उधर कर दिया। पुलिस आरोपी युवक के घर पर दबिश दी तो घर में ताला लगा मिला। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय ने बताया कि बच्ची को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। दुष्कर्म और पॉक्सो में मुकदमा दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। मालूम हो कि एक दिन पहले वृंदावन में दुकान से सामान लेने गई आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन