फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   rape in bus, crime, mathura

बस दुष्कर्म कांड: सभी यात्रियों को पुलिस ने बनाया गवाह

Mon, 31 Aug 2020 12:19 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 12:19 AM IST
विज्ञापन
rape in bus, crime, mathura
मथुरा। यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर कोच बस में शुक्रवार की रात महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात की जांच में पुलिस पूरी एहतियात बरत रही है। केस में कोई कमजोरी न रहे, इसलिए बस के सभी यात्रियों को गवाह बनाया गया है। जिस पांच नंबर सीट पर महिला के साथ दुष्कर्म की बात कही गई है उसके आसपास के यात्रियों के अलावा सभी यात्रियों के बयान रिकार्ड किए हैं। यात्रियों ने दुष्कर्म की जानकारी होने से इनकार किया है। कहा कि हेल्पर और महिला का आपस में विवाद हुआ तब जानकारी हुई।
विज्ञापन

लखनऊ से दिल्ली जा रही बस में महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने सभी 45 यात्रियों को केस के गवाह के रूप में शामिल किया है। एसएसपी गौरव ग्रोवर के निर्देश पर मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने बस के सभी यात्रियों की गवाही की वीडियो रिकार्डिग तैयार की है। प्रत्येक यात्री से दुष्कर्म के बारे में पूछा गया है। विशेष रूप से सीट संख्या पांच के आसपास के यात्रियों से महिला और हेल्पर के संबंध में पूछताछ की गई है।
विज्ञापन

अधिकतर यात्रियों ने स्वीकार किया कि उन्हें तब जानकारी हुई, जब महिला का हेल्पर के साथ झगड़ा हो रहा था। उससे पहले उन्हें दुष्कर्म की घटना की जानकारी नहीं है। इस रिकार्डिंग को पुलिस केस का हिस्सा बनाएगी। एसपी देहात श्रीशचंद्र ने बताया कि सभी बस यात्रियों की बयान रिकॉर्ड कर लिए गए हैं, उनके बयान केस में दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला को सुरक्षित घर पहुंचाया
दुष्कर्म पीड़ित महिला से पुलिस टीम ने कई दौर की पूछताछ की। इसमें महिला से बस में सवार यात्रियों, उसके साथ दुराचार करने वाले और यात्रियों के संबंध में पूछताछ की। इसके बाद रविवार को महिला पुलिस टीम की अभिरक्षा में नई दिल्ली उसके आवास तक सुरक्षित छोड़ा गया ।
चिकित्सकीय जांच, स्लाइड और डीएनए जांच होगी
दुष्कर्म पीड़िता का पहले इस बात का चिकित्सकीय परीक्षण किया कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं। इसके बाद स्लाइड ली गई है और इसके बाद हेल्पर और पीड़िता की डीएनए जांच की गई है। स्लाइड और डीएनए के सैंपल लखनऊ लैब भेजे गए हैं। देर शाम तक महिला के चिकित्सकीय परीक्षण की रिपोर्ट पुलिस को प्राप्त नहीं हो सकी।
फोरेंसिक जांच के लिए भेजा सीट कवर
मांट। रविवार को मांट पुलिस ने बस की सीट संख्या पांच के कवर को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा है। पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के बाद पुलिस सुरक्षा में दिल्ली भेजा गया।

एक्सप्रेसवे पर करा रहे वाहनों की भी चेकिंग
एक्सप्रेसवे पर सवारी वाहनों की चेकिंग करा रहे हैं। विशेष रूप से प्राइवेट वाहन जो कि सवारियों को लाने-ले जाने का काम कर रहे हैं, एक्सप्रेसवे पर बने चेकिंग प्वाइंट पर हम ऐसे सभी वाहनों की औचक चेकिंग करा रहे हैं।
- गौरव ग्रोवर, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed