फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   ramvriksh was working as a doctor

बेटा बूटी के नाम पर भी लोगों को छलता था रामवृक्ष

Tue, 14 Jun 2016 11:51 PM IST
पुनीत शर्मा
पुनीत शर्मा Updated Tue, 14 Jun 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
ramvriksh was working as a doctor
jawahar bagh - फोटो : अमर उजाला
जवाहर बाग हिंसा का सूत्रधार रामवृक्ष वर्षों तक डाक्टर बनकर लोगों का इलाज करता रहा। कई गंभीर रोगों के शर्तिया इलाज का दावा भी करता था। गाजीपुर और देवरिया समेत कई जगह होम्योपैथिक क्लीनिक के नाम पर दवाखाने खोल रखे थे। बेटा बूटी के नाम पर भोले-भाले लोगों को उसने खूब छला है। खास बात यह है कि वह लोगों को छलता रहा मगर जिम्मेदार विभाग के लोग आंखें मूंदे रहे।
विज्ञापन


रामवृक्ष गाजीपुर जनपद में रामपुर बांगसुर गांव का रहने वाला था। बताते हैं कि वह सोलह साल की उम्र में ही बाबा जयगुरुदेव का शिष्य बन गया था। आसपास के गांवों में कार्यक्रम करके जयगुुरुदेव मिशन का प्रचार-प्रसार करने लगा। क्षेत्र में लोग उसे जानने लगे थे। 2005 में उसने क्षेत्र में होम्योपैथिक के नाम से क्लीनिक खोल दिया। एक क्लीनिक देवरिया में खोला जबकि दूसरा गाजीपुर में। वर्ष 2010 तक उसने बाकायदा क्लीनिक चलाए। लोगों को दवाइयां बेचीं। बेटा बूटी के नाम पर तो उसने तमाम लोगों को छला।
विज्ञापन


बताया जाता है कि रामवृक्ष ने अपने साथ कुछ लोग भी जोड़ रखे थे। उसके इस गोरखधंधे का नेटवर्क कुशीनगर, बस्ती, बलिया, मऊ, कन्नौज, कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी, बदायूं और बरेली के ग्रामीण इलाकों तक पहुंच गया था। रामवृक्ष को जानने वाले लोगों का कहना है कि 2010 में उसने अपने सभी अवैध क्लीनिक बंद कर दिए थे। बाद में उसने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम से संगठन बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2014 में वह मथुरा के जवाहर बाग में आ गया था। इस बाग पर उसने कब्जा कर लिया। बताया जाता है कि बेटा बूटी के नाम पर छलने का धंधा उसने यहां भी शुरू कर दिया था। कई दूसरे गंभीर रोगों के इलाज के नाम पर भी वह लोगों से पैसे ऐंठ रहा था।

तीन जून और पांच जून को जब पुलिस ने जवाहर बाग में आपरेशन सर्च चलाया था, तब भी तमाम दवाएं यहां से बरामद हुई थीं। जवाहर बाग हिंसा में घायल झारखंड निवासी देवकी प्रसाद, जानकी और बिहार के केशव सिंह का कहना है कि जवाहर बाग में उसने अस्पताल खोल रखा था। अगर किसी को कोई दिक्कत होती थी तो रामवृक्ष ही दवा देता था। उसके साथ दो दूसरे लोग भी दवा बांटते थे। कैंप लगाकर भी दवाएं बांटी जाती थीं। कई लोगों की दवा खाने से तबीयत भी बिगड़ गई थी।


कौन थे डाक्टर साहब मुजफ्फरपुर वाले
पुलिस ने 4 जून को उन 10 लोगों की सूची जारी की थी जिनकी शिनाख्त गिरफ्तार किए गए कब्जाधारियों ने की थी। इनमें एक डाक्टर साहब मुजफ्फरपुर वाले का भी उल्लेख था। पुलिस ने जो रिपोर्ट डीजीपी को दी है उसमें लिखा है कि लोगों से पूछताछ में जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक यह डाक्टर जवाहर बाग में कैंप लगाकर बीमार लोगों का इलाज करता था। पूरे जवाहर बाग में उसे डाक्टर साहब के नाम से पुकारा जाता था। पूछताछ में पुलिस को इतना तो पता चल गया था कि वह मुजफ्फरपुर के रहने वाला है, लेकिन मुजफ्फरपुर में कहां का रहने वाला है, इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। हालांकि लोगों ने इतना जरूर बताया था कि वह रामवृक्ष के खास थे। पिछले ढाई साल से ही जवाहर बाग में रह रहे थे। उन्होंने यहां पूरा मेडिकल स्टोर भी खोल रखा था। जो दवाई नहीं होती थी उसे बाहर से मंगवा लिया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed