{"_id":"6425df7bd0dcd83d9e030ed4","slug":"ramesh-set-out-on-a-tour-of-india-to-spread-the-message-of-cleanliness-mathura-news-c-29-1-51373-2023-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: स्वच्छता का संदेश देने भारत यात्रा पर निकले रमेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: स्वच्छता का संदेश देने भारत यात्रा पर निकले रमेश
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। राजस्थान के जोधपुर निवासी रमेश सैनी स्वच्छता बनाए रखने का संदेश देने के लिए भारत यात्रा पर निकले हैं। बृहस्पतिवार को रमेश वृंदावन पहुंचे और रमणरेती स्थित भागवत निवास स्थित आश्रम में रुके।
घर से मां और पिता का आशीर्वाद लेकर बिना पैसे लिए निकले रमेश ने वृंदावन तक का सफर बृहस्पतिवार को तय किया अब आगे का रास्ता तय करने के लिए रवाना हो गए हैं। रमेश सैनी का उद्देश्य है कि वह इस यात्रा के माध्यम से लोगों को स्वच्छ भारत और स्वस्थ रहने के लिए जागरूक कर रहे हैं। बताया कि उन्होंने यात्रा लगभग एक माह पहले शुरू की थी। इस यात्रा के पड़ाव में वृंदावन भी आया। बताया कि घर से चलते ही एक सब्जी लदी पिकअप मिली। उससे 50 किलोमीटर का सफर तय किया। उसके बाद कोई लिफ्ट नहीं मिली और फिर 40 से 50 किलोमीटर पैदल सफर किया।
जोधपुर से यात्रा शुरू करने के बाद वह राजस्थान होते हुए पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के ऋषिकेश हरिद्वार गए वहां दो दिन रुकने के बाद हरियाणा, दिल्ली होते हुए अब उत्तर प्रदेश पहुंचे हैं। रमेश के मुताबिक वह अब तक 2200 किलोमीटर की यात्रा कर चुके हैं। इस दौरान कभी किसी ने लिफ्ट दी तो कभी पैदल चलना पड़ा। करीब 1000 किलोमीटर पैदल चल चुके हैं। 3 भाइयों में सबसे छोटे रमेश सैनी पढ़े लिखे हैं। उन्होंने एमए हिस्ट्री से पास किया है। वह दिन भर सफर करते हैं रात में किसी मंदिर, आश्रम, गुरुद्वारे में रुक जाते हैं।