फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   ramesh baaba ka svaasthy bigada

ब्रज के विरक्त संत रमेश बाबा का स्वास्थ्य बिगड़ा, मान मंदिर अस्पताल में तब्दील

Wed, 18 Sep 2019 08:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 08:24 PM IST
विज्ञापन
ramesh baaba ka svaasthy bigada
मथुरा। ब्रज के विरक्त संत और पद्मश्री रमेश बाबा। - फोटो : MATHURA
मथुरा। पद्मश्री से सम्मानित ब्रज के विरक्त संत रमेश बाबा का स्वास्थ्य ज्यादा बिगड़ गया है। उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती न रहने की उनकी हठ के चलते मान मंदिर को ही अस्पताल में तब्दील कर दिया गया है। फिलहाल उनसे किसी को मिलने भी नहीं दिया जा रहा। भक्ति वेदांत वृंदावन और दिल्ली के चिकित्सक संत रमेश बाबा का उपचार कर रहे हैं।
विज्ञापन

84 वर्षीय संत रमेश बाबा पिछले दो-ढाई माह से बीमार चल रहे थे, लेकिन सात दिन पहले उनका स्वास्थ्य अचानक ज्यादा बिगड़ गया। तत्काल उन्हें बरसाना से मथुरा नयति हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन संत रमेश बाबा उपचार के लिए भर्ती होने को तैयार नहीं हुए। ऐसी स्थिति में उन्हें चिकित्सा प्रदान करने के लिए बरसाना के मान मंदिर में ही अस्थाई चिकित्सालय की सुविधा प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन

भक्ति वेदांत वृंदावन और दिल्ली के चिकित्सक फिलहाल उनका उपचार कर रहे हैं। बताया जाता है कि फेफड़ों में पानी भरने के कारण संत रमेश बाबा संक्रमण के शिकार हुए हैं। इस स्थिति को देखते हुए फिलहाल उनके अनुयायियों को भी संत रमेश बाबा से मिलने नहीं दिया जा रहा है। हालांकि राधाकांत शास्त्री ने बताया कि महाराज जी के स्वास्थ्य में पहले से सुधार है। जल्द ही वे पूरी तरह से स्वस्थ हो जाएंगे। चिकित्सक स्थानीय स्तर पर ही उपचार में जुटे हैं। महाराज जी किसी अस्पताल में जाने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रज के होकर रह गए रमेश बाबा
भले ही रमेश बाबा की जन्मस्थली भगवान श्रीकृष्ण की जन्म और लीला स्थली न रही हो, लेकिन ब्रज भूमि आने के बाद उन्होंने कभी इसे नहीं छोड़ा। प्रयागराज में जन्मे रमेश बाबा करीब 1953 में मथुरा आए थे, इसके बाद वे यहीं के होकर रह गए। ब्रजवासियों को वे भगवान स्वरूप मानते हैं। उन्होंने कभी भी इस पवित्र भूमि के बाहर कदम नहीं रखे।
25 हजार गायों का कर रहे हैं पालन
संत रमेश बाबा द्वारा संचालित माताजी गोशाला में 25 से 30 हजार गायों का पालन होता है। इस गोशाला को देखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी बरसाना पहुंचे थे। कई आधुनिक प्रयोग इस गोशाला में गायों को बचाने के लिए किए जा रहे हैं।

रमेश बाबा ने छेड़ी यमुना प्रदूषण मुक्ति की मुहिम
संत रमेश बाबा ने ब्रज भूमि में प्रदूषित यमुना को प्रदूषण मुक्त करने की मुहिम अमर उजाला के साथ मिलकर छेड़ी थी। इस मुहिम में ब्रज ही नहीं संपूर्ण उत्तर प्रदेश जुड़ गया था। आसपास प्रदेशों की जनता भी बाबा के साथ इस मुहिम में खड़ी हो गई थी। अमर उजाला इस मुहिम का खास सहयोगी बना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed