फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Rakhi to Adorn Wrists, Then Flowers to Bloom from the Soil

Mathura News: कलाई पर सजेगी राखी, फिर मिट्टी में खिलेंगे फूल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Rakhi to Adorn Wrists, Then Flowers to Bloom from the Soil
जिला कारागार में इकोफ्रेंडली रा​खियां तैयार करतीं महिलाएं। 
मथुरा। रक्षाबंधन पर इस बार भाई की कलाई पर बंधने वाली राखियां सिर्फ भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक ही नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देंगी। जिला कारागार की महिला बंदी इकोफ्रेंडली राखियां तैयार कर रही हैं। इन राखियों में फूलों और सब्जियों के बीजों का इस्तेमाल किया जा रहा है। त्योहार के बाद राखी को गमले या बगीचे की मिट्टी में रखने पर उसमें पौधा तैयार हो सकेगा।
विज्ञापन


जिला कारागार में बंदियों के सुधार और पुनर्वास के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आगामी रक्षाबंधन को देखते हुए खजानी वेलफेयर सोसाइटी के सहयोग से 20 महिला बंदियों को इकोफ्रेंडली राखी बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान महिला बंदियों द्वारा तैयार की जा रहीं राखियां आम लोगों के लिए जेल गेट के बाहर लागत मूल्य पर उपलब्ध कराई जाएंगी। जेल अधीक्षक अंशुमन गर्ग ने बताया कि जेल प्रशासन को उम्मीद है, लोग इन राखियों को पसंद करेंगे और महिला बंदियों की मेहनत को प्रोत्साहित करेंगे।
विज्ञापन


मेहनत से सीख रहीं हुनर

प्रशिक्षण के दौरान महिला बंदियां पूरे उत्साह के साथ राखियां तैयार कर रही हैं। रंग-बिरंगे धागों और सजावटी सामग्री के साथ बीजों का इस्तेमाल कर आकर्षक राखियां बनाई जा रही हैं। बंदियों की मेहनत और सीखने की लगन इस पहल को खास बना रही है। इससे उन्हें एक हुनर सीखने के साथ आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed