फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Rakesh Tikait said In Mathura BJP rule to go to jail or join party for agitating

राकेश टिकैत ने बताया BJP का फंडा: आंदोलन करो, जेल जाओ या पार्टी में भर्ती हो जाओ, PM बताएं कितना पढ़े-लिखे हैं

Mon, 03 Apr 2023 09:50 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 03 Apr 2023 09:50 PM IST
सार

मथुरा पहुंचे भाकियू नेता राकेश टिकैत ने भाजपा का फंडा बताया। उन्होंने कहा कि संसद सदस्यता बचाने के केवल तीन ही रास्ते हैं। या तो जेल जाओ या आंदोलन करो या फिर भाजपा में भर्ती हो जाओ। भाजपा ने भर्ती अभियान चला रखा है।

विज्ञापन
Rakesh Tikait said In Mathura BJP rule to go to jail or join party for agitating
राकेश टिकैत - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा पहुंचे भाकियू नेता राकेश टिकैत ने सोमवार को भाजपा पर निशाने साधा। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त करने पर भी भाजपा को आड़े हाथ लिया। कहा कि केवल राहुल गांधी की ही नहीं अन्य की भी संसद सदस्यता जाएगी। इससे बचने के केवल तीन ही रास्ते हैं। या तो जेल जाओ या आंदोलन करो या फिर भाजपा में भर्ती हो जाओ। भाजपा ने भर्ती अभियान चला रखा है।

विज्ञापन

चुनाव में भाजपा करती है बेईमानी

टिकैत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कि डिग्री सार्वजनिक करने पर जुर्माना लगाया जाने पर कहा कि वे कहां पढ़े, किसने पढ़ाया है उनका कौन गुरु है, यह सार्वजनिक होना चाहिए। आगामी नगर निगम चुनावों पर कहा कि चुनाव में भाजपा बेईमानी करती है, इस बार भी करेगी। 

विज्ञापन

उन्होंने किसानों से की बातचीत

टिकैत ने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के फसली नुकसान पर मुआवजे के आश्वासन को निराधार बताते हुए कहा कि सर्वे के लिए दस दिन तक कोई जाएगा नहीं और इसके बाद फसल कट के किसानों के घर चली जाएगी। फिर कहेंगे खेत में कुछ है ही नहीं सर्वे किस का करे। इसके बाद उन्होंने छाता, वृंदावन तथा जनपद के अन्य क्षेत्रों में पहुंचकर किसानों से बातचीत की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed