{"_id":"5d7be0408ebc3e015f5664e2","slug":"rajmarg-per-cut-ke-liye-pradershan-mathura-news-agr405543189","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजमार्ग पर कट बनवाने की मांग के लिए प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजमार्ग पर कट बनवाने की मांग के लिए प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसीकलां (मथुरा)। आगरा-दिल्ली मार्ग पर बढ़ती दुर्घटनाओं को लेकर लोगों ने अनाज मंडी के समीप कट या अंडर पास बनवाने की मांग की है। इसको लेकर उन्होंने पंचायत की और सांसद एवं राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को समस्याएं गिनाई। इसी के साथ मांग पूरी
न होने पर आंदोलन की भी चेतावनी दी है।
मोहल्ला तांगड़ा एवं ऑफीसर कॉलोनी सहित आसपास के लोगों ने मोहल्ला तांगड़ा में पंचायत की। जिसमें लोगों ने बताया कि अनाज मंडी के समीप टैक्सी स्टैंड के सामने शहर के एक बड़े तबके का आवागमन है। लोगों के खेत भी दूसरी ओर हाईवे पार हैं। ऐसे में लोगों को बठैनगेट से घूमकर आना होता है। उन्होंने कहा कि लोगों को आवागमन के लिए अनाज मंडी के समीप कट मिलना चाहिए। ताकि लोगों को आने जाने में सुगमता हो सके।
लोगों ने कहा कि यहां कट न होने कारण ही दुर्घटनाएं भी बढ़ रही हैं। विगत दिनों में यहां चार दुर्घटनाएं हो चुकी है। जिनमें एक की जान भी चली गई। लोगों ने कहा कि अगर यहां समुचित रास्ता या अंडर पास होता तो यह घटनाएं नहीं होती। उन्होंने सांसद हेमामालिनी से भी समस्या को लेकर गुहार लगाई है। अगर उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। विशन चौधरी, गोपीचंद पंडित, लक्खो चौधरी, महेश, कल्लू सिंह, हुकम सिंह, लल्लू, किशन सिंह, भोले, डिग्गा, अरविंद बाबा, हरीगोविंद आदि थे।