फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Rainy season insects are troubling, watery rashes are appearing on the skin

Mathura News: बरसाती कीड़े कर रहे परेशान, त्वचा पर हो रहे पानी वाले दाने

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Rainy season insects are troubling, watery rashes are appearing on the skin
मथुरा। जिला अस्पताल में बरसाती कीड़ा का काटने पर डाॅक्टर को दिखाने पहुंचा बुजुर्ग - फोटो : mathura
मथुरा। बारिश के सीजन में बरसाती कीड़ों के काटने से बच्चों से लेकर बड़ों तक को पानी वाले दाने और खुजली होने से परेशानी हो रही है। हाल यह है कि खुजलाते-खुजलाते बच्चों की त्वचा से खून तक निकल आता है। वह रात को सो नहीं पाते हैं और दर्द, जलन से परेशान रहते हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में शनिवार को बरसाती कीड़ों के काटने से 70 से 80 मरीज पहुंचे। चिकित्सक डॉ. सिद्धार्थ धनगर ने बताया कि बच्चों की त्वचा नाजुक होती है। इसलिए कीड़े काटते हैं तो लार या डंक टूटकर त्वचा पर रह जाता है। इससे शरीर पर दाने आने लगते हैं। फिर पूरे शरीर में एलर्जी हो रही है। पानी भरे हुए छोटे-छोटे दाने हो जाते हैं। बरसाती कीड़े बगीचे, पौधों के आसपास रहते हैं। ऐसे में बारिश में इनके आसपास रहने वाले लोगों पर ज्यादा कीड़ों का हमला होता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दाने के आसपास बहुत अधिक खुजली होती है। खुजलाते-खुजलाते खून तक निकल आता है। इलाज नहीं कराने पर छोटा सा दाना आगे चलकर फोड़ा बन जाता है। नायलॉन और सिंथेटिक वाले कपड़े पहनने से ये समस्या और बढ़ जाती है। सीएमएस डॉ. नीरज अग्रवाल ने बताया कि वीटल नामक का कीड़ा शरीर पर रगड़ खाने के बाद केनफ्राइडिन नामक केमिकल छोड़ता है। इससे त्वचा पर लाल दाने, छाले होने लगते हैं। कइयों को दाने में तेज दर्द और जलन शुरू हो जाती है। रात में लाइट जलाकर सोने या फिर खुली खिड़की के पास बिस्तर होने पर कीड़ों के हमले की आशंका अधिक रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये ध्यान दें

- मच्छरदानी में सोएं, पैरों में मोजे पहने रहें, पेड़-पौधों, बगीचे के पास सफाई रखें व समस्या होने पर डॉक्टर को दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed