फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   rain farmer claim

किसानों ने जड़ा फसल बीमा कंपनी के शाखा कार्यालय पर ताला, धरना

Mon, 16 Mar 2020 07:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2020 07:36 PM IST
विज्ञापन
rain farmer claim
मथुरा। द न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के दरवाजे पर ताला लगा कर प्रदर्शन करते भाकियू टिकैत के पदा? - फोटो : MATHURA
मथुरा। ओलावृष्टि के सर्वे में हीलाहवाली कर रही फसल बीमा कंपनी द न्यू इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालय पर सोमवार को किसानों ने तालेबंदी कर दी। आक्रोशित किसान कंपनी शाखा कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। कंपनी और कृषि अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

पिछले दिनों जिले में बारिश और ओलावृष्टि से फसल को बड़ा नुकसान हुआ है। प्रशासन ने भी बीमित फसल से संबंधित किसानों से बीमा कंपनी के टोल फ्री नंबरों पर फसल नुकसान की जानकारी देने के लिए कहा गया था, लेकिन किसानों का आरोप है कि कंपनी फसल नुकसान के सर्वे में लापरवाही बरत रही है। इससे आक्रोशित भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राजकुमार तोमर के नेतृत्व में किसानों ने बीमा कंपनी के शाखा कार्यालय पर हमला बोल दिया। सौंख अड्डे स्थित कार्यालय के गेट पर ताले डाल दिया।
विज्ञापन

नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष राजकुमार तोमर ने आरोप लगाया कि कंपनी के टोल फ्री नंबर काम नहीं कर रहा है। बीमा कंपनी के अधिकारी और एजेंटों द्वारा किसानों से अब तक संपर्क भी नहीं किया गया है। कृषि और राजस्व विभाग के साथ मिलकर बीमा कंपनी के अधिकारी किसानों के नुकसान की राशि को हड़पने की कोशिश कर रहे हैं। जनपद में पहले भी यही होता रहा है। फसल बीमा होने के बाद अधिकारी कंपनी के पक्ष में काम करते हैं, किसानों को बीमा का पूर्ण लाभ नहीं दिलाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों के हंगामा की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस की मौजूदगी में बीमा कंपनी के अधिकारी आंदोलनरत किसानों से वार्ता के लिए तैयार हुए। शाखा प्रबंधक ने चार दिन में सभी बीमित किसानों को सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह परिहार, जिला महासचिव देवेंद्र सिंह, मीना चौधरी, मीना, ठाकुर चुनमुन, मुकेश, गजेंद्र गावर, योगेश, गिर्राज, बहादुर आदि किसान मौजूद रहे। शाखा प्रबंधक पी. वार्ष्णेय ने बताया कि सर्वे टीम गठित हो गई हैं, जल्द सर्वे का कार्य ग्राम पंचायत स्तर पर शुरू हो जाएगा। सर्वे की प्रक्रिया राज्य सरकार के स्तर पर चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed