{"_id":"69e3e8f46bd00b11a30d3022","slug":"rail-traffic-returned-normal-relay-room-repairs-underway-mathura-news-c-369-1-mt11018-145186-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: रेल यातायात हुआ सामान्य, रिले रूम मरम्मत का काम जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: रेल यातायात हुआ सामान्य, रिले रूम मरम्मत का काम जारी
विज्ञापन
मथुरा। आगरा रेल खंड स्थित बाद स्टेशन के रिले रूम में शुक्रवार रात अचानक आग लगने से रेल संचालन बुरी तरह प्रभावित हो गया। आग लगने से विजुअल डिस्पले यूनिट क्षति ग्रस्त होने के कारण सिग्नल प्रणाली बाधित हो गई, जिससे कई ट्रेनों को रोकना पड़ा और कई को डायवर्ट करना पड़ा। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
रेलवे अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रात भर गाड़ियों को वैकल्पिक मार्ग से संचालित किया गया। 28 ट्रेनों को मथुरा से वाया अछनेरा होकर आगरा के लिए रवाना किया गया। इस दौरान इंटरसिटी समेत कई महत्वपूर्ण ट्रेनें प्रभावित रहीं और कुछ को मथुरा जंक्शन पर ही रोकना पड़ा। घटना के लगभग चार घंटे बाद स्थिति को नियंत्रित करते हुए रेल मार्ग को आंशिक रूप से सामान्य कर दिया गया।
रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी संजय गौतम ने बताया कि ऑटोमेटिक सेक्शन होने के कारण मरम्मत कार्य तेजी से किया गया। रविवार दोपहर तक रिले रूम को पूरी तरह से पुनः तैयार कर लिया जाएगा। फिलहाल अधिकारी और तकनीकी टीम मौके पर डटी हुई है, जोकि पल-पल स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।