फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Radharani swing on golden swing today on Hariyali Teej

Mathura News: हरियाली तीज पर आज स्वर्ण हिंडोले में झूलेंगी राधारानी, बरसेगी कृपा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Radharani swing on golden swing today on Hariyali Teej
बरसाना। हरियाली तीज पर शनिवार (आज) लाडली जी की नगरी बरसाना राधारानी की भक्ति में सराबोर है। लाडली जी मंदिर में बृषभान दुलारी राधारानी अपने प्रियतम के साथ गर्भगृह से बाहर आकर स्वर्ण जड़ित हिंडोले में विराजेंगी। लाडली जी के स्वर्ण हिंडोले पर झूलने के साथ ही तेरह दिवसीय झूलन महोत्सव का आगाज होगा। शाम को राधारानी का डोला मंदिर परिसर स्थित सफेद छतरी में पहुंचेगा, जहां लाडली जी का दरबार सजेगा और भक्तों को दर्शन का सौभाग्य मिलेगा।
विज्ञापन

लाडली जी मंदिर के जगमोहन में स्वर्ण जड़ित हिंडोले को सजाया गया है। इसी हिंडोले पर राधारानी अपने प्रियतम के साथ विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देंगी। वर्ष में एक बार होने वाले इस विशेष दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं में खास उत्साह है। तेरह दिवसीय झूलन महोत्सव के दौरान बरसाना के विभिन्न मंदिरों में भी झूलों की छटा दिखाई देगी। बृषभान मंदिर, दादी बाबा मंदिर, मान मंदिर, मोर कुटी, दानगढ़, विलासगढ़, राधारस मंदिर, कुशलबिहारी मंदिर, गोपाल जी मंदिर, श्यामा-श्याम मंदिर और राम मंदिर सहित अन्य मंदिरों में देव विग्रह झूला झूलेंगे।
विज्ञापन

सेवायत राकेश गोस्वामी ने बताया कि सोने-चांदी से जड़ित प्राचीन स्वर्ण हिंडोला 79 वर्ष पुराना है। इसका निर्माण गोस्वामी समाज ने हरगुलाल सेठ के सहयोग से कराया था। यह हिंडोला वर्ष में केवल एक बार निकाला जाता है। हरियाली तीज पर इसी हिंडोले में लाडली जी के दर्शन भक्तों के लिए विशेष आकर्षण रहते हैं। शाम को राधारानी का डोला मंदिर परिसर स्थित सफेद छतरी में पहुंचेगा। ब्रज की मान्यता के अनुसार हरियाली तीज पर राधारानी नंदगांव से बरसाना आती हैं तो उनकी सखियां उन्हें महल के नीचे रोक लेती हैं। इसी परंपरा से सफेद छतरी के दर्शन जुड़े हैं। यहां लाडली जी वर्ष में तीन बार भक्तों को दर्शन देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed