फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Question paper of 50 marks, now 100 marks will have to be given

Mathura News: प्रश्नपत्र 50 अंक का, अब देने होंगे 100 अंक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Mar 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Question paper of 50 marks, now 100 marks will have to be given
मथुरा। बेसिक शिक्षा विभाग के खेल ही निराले हैं। आए दिन कुछ न कुछ गड़बड़ियां सामने आती रहती हैं। अब परीक्षा को लेकर एक बड़ी गलती सामने आई है। वार्षिक परीक्षा में प्रश्नपत्र 50 अंक के दिए गए। जबकि परीक्षाफल तैयार करने के लिए पूर्णांक 100 दिए जाने के आदेश आए हैं। इससे शिक्षकों के सामने नई दिक्कत खड़ी हो गई है।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में हाल ही में 20 से 24 मार्च तक वार्षिक परीक्षाएं संपन्न कराई गई थीं। जनपद में लगभग 1.70 लाख बच्चों ने परीक्षा दी थी। परीक्षा के दौरान बच्चों को 50 अंक के प्रश्नपत्र दिए गए थे। 24 मार्च को परीक्षा समाप्त के बाद उत्तरपुस्तिकाएं जांची गईं। अब 28 मार्च को आए सचिव के एक नए आदेश ने शिक्षकों की मुसीबत बढ़ा दी है। आदेशानुसार, बच्चों को परीक्षाफल में पूर्णांक 100 में से अंक देने होंगे। इससे शिक्षकों को रिजल्ट कार्ड तैयार करने में अब अंक बढ़ाकर देने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं कक्षा 3, 4 व 5 में अधिकतम 50 अंक की परीक्षा होनी थी। इसमें 15 अंक मौखिक व 35 अंक लिखित परीक्षा के लिए निर्धारित थे लेकिन इसके भी पेपरों में गड़बड़ हुई। इसमें भी प्रश्नों के अंकों का जोड़ 35 से अधिक था। हालांकि अब इसमें भी फेरबदल करना होगा। अब मौखिक परीक्षा में 15 के स्थान पर 30 और लिखित परीक्षा में 35 की जगह 70 अंक देने हैं। बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा से पूर्व शासन के निर्देश के अनुसार ही 50 अंक का प्रश्नपत्र तैयार किया गया था। अब विभाग द्वारा पूर्णांक 100 में से अंक दिए जाने के निर्देश दिए हैं। यह निर्देश सभी खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से विद्यालयों को दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर शाम तक नहीं पहुंचे रिजल्ट कार्ड
बीएसए ने भले ही खंड शिक्षा अधिकारियों को अपने स्तर से रिजल्ट कार्ड बांटने के आदेश दे दिए हों लेकिन देर शाम तक विद्यालयों में रिजल्ट कार्ड नहीं पहुंचे थे। इससे शिक्षक परेशान रहे कि बच्चों को रिपोर्ट कार्ड कैसे वितरित करेंगे। लग रहा है कि बच्चों को बिना रिपोर्ट कार्ड दिए ही परीक्षाफल मौखिक बताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed