{"_id":"65a4551826bcc1305a0c9b34","slug":"qr-code-will-be-on-the-identity-card-of-the-room-inspector-mathura-news-c-369-1-mt11003-7018-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: कक्ष निरीक्षक के पहचान पत्र पर होगा क्यूआर कोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: कक्ष निरीक्षक के पहचान पत्र पर होगा क्यूआर कोड
विज्ञापन
- यूपी बोर्ड ने पहली बार की है इस तरह की पहल
- यूपी बोर्ड द्वारा जारी किए गए प्रोफार्मा पर ही बनाना होगा पहचान पत्र
नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए लिया गया है यह निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा। यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए पहली बार एक और नया कदम उठाया है। इस बार कक्ष निरीक्षकों के पहचान पत्र पर पहली बार क्यूआर कोड और क्रमांक नंबर होगा। इसके लिए यूपी बोर्ड आईकार्ड का प्रारूप जारी करेगा।
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 22 फरवरी से आरंभ होंगी। इस बार मथुरा में बोर्ड परीक्षाओं में दसवीं और बारहवीं में करीब 76 हजार परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। इनके लिए जिले में 127 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस बार यूपी बोर्ड ने परीक्षाओं को नकल विहीन कराने के लिए कई अहम कदम उठाए हैं। इनमें एक प्रमुख कदम कक्ष निरीक्षकों को जारी होने वाले पहचान पत्र पर क्यूआर कोड और क्रमांक नंबर लिखा जाना है। बोर्ड के पोर्टल से डीआईओएस आईकार्ड का प्रोफार्मा डाउनलोड करेंगे। प्रोफार्मा पर आवंटित परीक्षा केंद्रों का विवरण अंकित कर संबंधित कक्ष निरीक्षकों को परीक्षा से एक सप्ताह पहले ही दे दिया जाएगा।
डीआईओएस स्तर से ही लगेंगी ड्यूटियां
परीक्षा केंद्रों पर कक्ष निरीक्षण एवं परीक्षा संबंधी अन्य विविध कार्यों के लिए शिक्षकों, प्रधानाचार्यों एवं अन्य कार्मिकों की ड्यूटी जिला विद्यालय निरीक्षक स्तर से ही लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
वर्जन
बोर्ड परीक्षाओं को नकल विहीन संपन्न कराने के लिए यूपी बोर्ड से मिले निर्देशों का पालन किया जा रहा है। गत वर्ष की तरह इस बार भी परीक्षाएं सकुशल संपन्न कराई जाएंगी। -भास्कर मिश्रा, जिला विद्यालय निरीक्षक