फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Punjab made liquor found under sacks of soil

Mathura News: मिट्टी की बोरियों के नीचे निकली पंजाब निर्मित शराब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
Punjab made liquor found under sacks of soil
टाउनशिप। वस्तु एवं सेवा कर विभाग की टीम के सचल दल ने एक ट्रोला से मिट्टी के कट्टों के नीचे से बड़ी मात्रा में पंजाब निर्मित शराब बरामद की है।
विज्ञापन

जीएसटी टीम (संख्या-3) ने दो दिन पूर्व नियमित चेकिंग के दौरान रिफाइनरी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजर रहे एक ट्रोला को कागजात की जांच के लिए रोका। चालक ने ट्रोला के अंदर मुल्तानी मिट्टी भरी होने के प्रपत्र सचल दल टीम प्रभारी संगीता को दिखाए। टीम ने जब चेकिंग की तो ट्रोला में लदे बोरों में साधारण मिट्टी भरी हुई थी। टीम ने चालक से अन्य कागजात मांगे तो वह फरार हो गया। टीम ने ट्रोला को थाना रिफाइनरी पर लाकर खड़ा करा दिया। बाद में सचल दल प्रभारी संगीता के नेतृत्व में जीएसटी टीम ट्राेला की जांच के लिए थाना रिफाइनरी पहुंची। टीम ने मिट्टी से भरे कट्टों को हटाकर देखा तो उसमें बड़ी मात्रा में पंजाब ब्रांड की इंपीरियल ब्लू शराब के कार्टन दिखाई दिए। सूचना पर आबकारी निरीक्षक निहांत यादव टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। रिफाइनरी पुलिस, जीएसटी व आबकारी विभाग ने शराब को गाड़ी से उतरवाया। शराब को आबकारी विभाग के सुपुर्द किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed