फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Protests against UGC were held at the Collectorate with bhajans and kirtans.

Mathura News: भजन कीर्तन कर कलेक्ट्रेट पर किया यूजीसी का विरोध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Protests against UGC were held at the Collectorate with bhajans and kirtans.
जिलाधिकारी कार्यालय पर ज्ञापन देने पहुंचे क्षत्रिय करणी सेना के पदाधिकारी। संवाद
मथुरा। सवर्ण समाज समन्वय समिति के पदाधिकारियों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर यूजीसी के नए नियमों का विरोध किया। सामूहिक भजन गायन कर नाराजगी जताई और सिटी मजिस्ट्रेट अनुपम मिश्र को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंप। इसमें यूजीसी बिल वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि इन नियमों को निरस्त नहीं किया गया तो आंदोलन को राष्ट्रव्यापी बनाया जाएगा। आठ मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में यूजीसी को लेकर आंदोलन का शंखनाद किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष आनंद स्वरूप महाराज ने कहा कि नए नियम पूरी तरह असंवैधानिक और भेदभावपूर्ण हैं, जिससे सामान्य वर्ग के युवाओं के अधिकारों का हनन होगा। इस दौरान प्रताप सिंह राठौड़, डाॅ. भरत कुमार, डाॅ. राज शेखावत्र, रोहित तिवारी, महेंद्र सिंह सिकरवार, डाॅ. अनूप कुमार श्रीवास्तव, विजय कौशिक, अजीत सिंह, संजीव कुमार सिंह, प्रशांत सिंह, संजीव राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed