फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Protests against the transfer to Mathura intensified

Mathura News: मथुरा स्थानांतरण किए जाने का विरोध तेज, सफाई कर्मचारियों ने जताया रोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Protests against the transfer to Mathura intensified
वृंदावन। नगर निगम की वृंदावन जोन में कार्यरत संविदा सफाई कर्मचारियों ने मथुरा स्थानांतरण किए जाने और 30 दिन के कार्य का मानदेय न दिए जाने का विरोध किया। उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर एकता मंच के आह्वान पर सफाई कर्मचारियों ने गौरानगर स्थित वाल्मीकि बगीची में बैठक कर नगर निगम के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए नगर आयुक्त के समक्ष इन दोनों मांगों को रखे जाने की बात कही।
विज्ञापन


गुस्साए सफाई कर्मचारियों ने कहा कि वृंदावन जोन में सफाई कार्य कर रहे कर्मचारी स्थानीय हैं। ऐसे में अगर उन्हें वृंदावन की सीमा से बाहर भेज दिया जाएगा तो उन्हें तमाम तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। सर्वाधिक परेशानी महिलाओं और बुजुर्ग सफाईकर्मियों को होगी। मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष महेश काजू ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की समस्या को लेकर कई बार निगम अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। अधिकारियों से लगातार संपर्क किया जा रहा है, लेकिन अभी तक कोई हल नहीं निकला है। उन्होंने कहा कि कोई भी कर्मचारी मथुरा नहीं जाएगा, अगर कर्मचारियों को जबरन स्थानांतरण कर मथुरा भेजा गया तो वह हड़ताल करेंगे। इस अवसर पर धर्मेश खरे, सतीश, जितेंद्र, अशोक, बच्चू, अनिल, ज्वाला सिंह, प्रेम सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों ने दी आत्महत्या की चेतावनी

नगर निगम वृंदावन जोन के सफाई कर्मचारियों को अन्य जोन में भेजे जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मंगलवार को जहां सफाई कर्मचारियों ने बैठक कर निगम के विरोध में रोष व्यक्त किया। वहीं सोशल मीडिया पर सफाई कर्मचारियों ने आत्महत्या करने की चेतावनी दी है। नगर निगम के वार्ड 50 के वाट्सएप ग्रुप पर डाले गए संदेश में कहा कि सफाई कर्मचारी अनिल, राजू, धर्मेद्र, विक्रम एवं सुनील वृंदावन को को छोड़ कर अन्य स्थान पर नहीं जाएंगे। यदि उनकी मांग की अनदेखी की गई तो वह आत्महत्या कर लेंगे। इस पर स्थानीय लोग समझदारी से काम करने का सुझाव उन्हें दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed