{"_id":"687d41abf9a091d4c90877b9","slug":"protested-against-the-corridor-by-reciting-krishna-kripa-kataksh-mathura-news-c-369-1-mt11010-132944-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर के विरोध में 53वें दिन प्रदर्शन जारी, कृष्ण कृपा कटाक्ष का किया गया पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर के विरोध में 53वें दिन प्रदर्शन जारी, कृष्ण कृपा कटाक्ष का किया गया पाठ
Mon, 21 Jul 2025 11:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 11:35 AM IST
सार
बांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर और न्यास का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। 53वें दिन मंदिर के चबूतरे पर बैठकर महिलाओं ने कृष्ण कृपा कटाक्ष का पाठ किया।
विज्ञापन
मथुरा। कॉरिडोर का विरोध करतीं हुईं महिलाएं।
- फोटो : mathura
विस्तार
वृंदावन प्रस्तावित बांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर और न्यास के विरोध में चल रहे प्रदर्शन के 53वें दिन रविवार को मंदिर के चबूतरे पर बैठकर महिलाओं ने कृष्ण कृपा कटाक्ष का पाठ किया। पाठ के बाद कॉरिडोर के विरोध में नारे भी लगाए। इस दौरान महिलाओं के समर्थन में ठाकुरजी से शादी रचा मीरा बनीं इंदुलेखा सखी ने मौन व्रज रखने का एलान कर दिया। वह सोमवार को सुबह पांच बजे से शाम पांच बजे तक मंदिर के बाहर बैठकर मौन व्रत रखेंगी।
इंदुलेखा सखी ने कहा कि बिहारीजी के कॉरिडोर के नाम पर जो हो रहा है कि वह ठीक नहीं है। ठाकुरजी के जो अंगसेवी हैं, उनकी पत्नी से पुलिसकर्मी अभद्रता कर रहे हैं, यह ठीक नहीं है। इसमें अधिकारियों को स्वत: ही संज्ञान लेना चाहिए। प्रशासन जबरन किसी कार्य को कराना चाहता है तो वैसे ही बता दे। सरकार तो सबके लिए होती है, वह किसी का अहित न करने की बात कह रही है, लेकिन अधिकारी ऐसा व्यवहार कर रहे हैं।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहीं नीलम गोस्वामी, श्यामा गोस्वामी का कहना है कि बिहारीजी के मंदिर में हम लोग उनसे ही प्रार्थना कर रहे हैं। वह हमारी जरूर सुनेंगे।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कई वीडियो
सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो एक मंदिर के सेवायत का है, जिसमें वह अपने घर पर सतिया बना रहे हैं, लेकिन एक महिला ने वीडियो जारी कर लिखा कि वह उनके घर पर तांत्रिक क्रिया कर रहे हैं। वहीं एक युवती का भी वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवती कह रही है कि वह बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करने आई थी। उसके साथ मंदिर में किसी ने छेड़खानी कर दी। युवती ने लोगों से अपील की है कि आप लोग आएं तो सावधानी रखें। एक वीडियो इंस्पेक्टर का वायरल हो रहा है। मंदिर में ऊर्जा मंत्री के आने के दौरान एक किशोरी की तबीयत खराब हो रही थी तो इंस्पेक्टर उसे चिकित्सक के पास ले जाने की बजाय वहां मौजूद मीडियाकर्मियों से उलझते नजर आ रहे हैं।