फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Protecting Sanatan culture is the duty of every Sanatani

Mathura News: सनातन संस्कृति की रक्षा करना प्रत्येक सनातनी का कर्तव्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Protecting Sanatan culture is the duty of every Sanatani
वृंदावन। साध्वी ऋतंभरा ने कहा कि सनातन संस्कृति की रक्षा केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था का दायित्व नहीं बल्कि प्रत्येक सनातनी का नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि धर्म रक्षा संघ के सदस्यता अभियान से अधिक से अधिक लोग जुड़ें और अपने धर्म, संस्कृति एवं राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं।
विज्ञापन

यह बात उन्होंने वात्सल्य ग्राम में धर्म रक्षा संघ के सदस्यता अभियान का शुभारंभ अवसर पर व्यक्त किए। युगपुरुष स्वामी परमानंद महाराज के सान्निध्य में साध्वी ऋतंभरा द्वारा सदस्यता अभियान शुरू किया गया। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने कहा कि सदस्यता अभियान के माध्यम से देशभर में धर्म और संस्कृति के प्रति समर्पित लोगों को एक मंच पर जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यकारी अध्यक्ष महंत मोहिनी बिहारी शरण ने कहा कि सदस्यता अभियान का उद्देश्य समाज में जागरूकता, सेवा, संस्कार और सनातन संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय महामंत्री श्रीदास प्रजापति ने कहा कि सदस्यता अभियान सनातन समाज को एकजुट करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। राष्ट्रीय संयोजक आचार्य बद्रीश ने कहा कि आज आवश्यकता है कि युवा पीढ़ी संस्कारों को जाने और उनसे जुड़े। कार्यक्रम में महामंडलेश्वर स्वामी राधा प्रसाद देव जू, आचार्य ज्ञानेश, महामंडलेश्वर स्वामी वेदानंद, साध्वी वर्षा हरि कौशल, महामंडलेश्वर स्वामी कृष्णानंद, स्वामी अतुल कृष्ण दास, महंत देवानंद, स्वामी मुकुंदानंद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed