फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Protected buildings could not be illuminated due to fear of monkeys

बंदरों के भय से रोशन नहीं हो सकीं संरक्षित इमारते

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 08:12 PM IST
विज्ञापन
Protected buildings could not be illuminated due to fear of monkeys
वृंदावन (मथुरा)। बंदरों के भय के कारण बृहस्पतिवार को संरक्षित इमारतें रोशन नहीं हो सकीं। एएसआई ने ट्रायल तो किया लेकिन बाद में इन लाइटों को हटा लिया गया।
विज्ञापन

सौ करोड़ वैक्सीन लगने के उपलक्ष्य में केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय की स्वीकृति के बाद देश की एएसआई (भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण) द्वारा संरक्षित प्राचीन इमारतों को तिरंगा रोशनी में सजाए जाने का कार्य शुरू किया गया है। इन संरक्षित इमारतों में वृंदावन के मदन मोहन मंदिर और गोविंददेव मंदिर को भी शामिल किया गया है। इन इमारतों को तिरंगा रोशनी में सजाए जाने का काम पिछले दो दिन से चल रहा है। एएसआई के अधिकारी दो दिन से इन इमारतों की सफाई धुलाई की कवायद में लगे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को विद्युत तकनीशियनों की टीम दोनों इमारतों को तिरंगा रोशनी से जगमग करने के उद्देश्य से वृंदावन पहुंची। उन्होंने दोनों इमारतों पर तिरंगा रोशनी की लाइटें भी लगा दीं। एक बार ट्रायल करने के बाद लाइटों को हटा दिया गया। इसके पीछे दोनों मंदिरों के पास बंदरों का उत्पात बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि अब 16 और 17 अक्तूबर को दोनों इमारतों को तिरंगा रोशनी से सजाए जाएगा। इससे पहले एसएसआई की टीम दोनों मंदिरों पर विद्युत लाइटों की व्यवस्था को पूरा करना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed