फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Promotion will be stuck due to discrepancies in seniority list of teachers

Mathura News: शिक्षकों की ज्येष्ठता सूची में विसंगतियों से फंसेगी पदोन्नति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Apr 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Promotion will be stuck due to discrepancies in seniority list of teachers
मथुरा। जनपद में परिषदीय शिक्षकों की ज्येष्ठता सूची में भारी विसंगति होने से पदोन्नति की उम्मीद लगाए बैठे शिक्षकों में हलचल है। हालांकि ज्येष्ठता को लेकर प्रदेश स्तर से ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कराने का मौका शिक्षकों को दिया गया है, लेकिन एक ही जनपद के अलग-अलग ब्लॉक में खंड शिक्षाधिकारियों ने ज्येष्ठता का भिन्न मानक अपनाया है। इससे शिक्षक पशोपेश में हैं कि किसे सही माना जाए।हाल ही में प्राथमिक के सहायक अध्यापकों की पदोन्नति के लिए विभाग द्वारा शिक्षकों की वरिष्ठता सूची जारी की गई है। इस सूची में काफी विसंगतियां हैं। जिले में शिक्षकों के वरिष्ठïता क्रम तय करने में ही एकरूपता नहीं है। किसी ब्लॉक में ज्येष्ठता तय करने के लिए अलग मानक अपनाए गए हैं तो किसी ब्लॉक में अलग। इससे प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक पद पर होने वाली यह पदोन्नति फंसती नजर आ रही है।
विज्ञापन


यह हैं विसंगतियां
- राया ब्लॉक में शिक्षकों के नियुक्ति आदेश की तिथि को आधार मानते हुए वरिष्ठता तय की गई है, वहीं चौमुहां व मांट में विद्यालय में कार्यभार ग्रहण करने की तिथि को आधार माना गया है।
विज्ञापन

- अंतर्जनपदीय स्थानांतरण में आए शिक्षकों के प्रकरण में एक ब्लॉक में उनकी प्रथम नियुक्ति तिथि को ही दर्शाया गया है, तो दूसरे ब्लॉक में उनके मथुरा में आने की तिथि को आधार माना गया है। कहीं जूनियर हाईस्कूल के सहायक को प्राथमिक सहायक दर्शाते हुए वरिष्ठता तय कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मृतक आश्रित के रूप में नियुक्त शिक्षकों की वरिष्ठïता का निर्धारण किसी ब्लॉक में उनकी प्रथम नियुक्ति तिथि से किया गया है तो अन्य ब्लॉक में उनके पांच वर्ष पूर्ण करने की तिथि अथवा प्रशिक्षण प्राप्त करने की तिथि से किया गया है।
- राया विकासखंड में सिर्फ 2016 तक नियुक्त शिक्षकों को वरीयता सूची में शामिल किया गया है। जबकि अन्य ब्लॉक में 69000 भर्ती के शिक्षकों को भी वरीयता सूची में शामिल किया गया है।
इस तरह की विसंगतियों से यह ज्येष्ठता सूची मजाक बनकर रह गई है और पदोन्नति प्रक्रिया फंसती नजर आ रही है। हालांकि शिक्षकों से इस संबंध में प्रत्यावेदन मांगे गए हैं।



ज्येष्ठता सूची बनाने में यदि कोई विसंगतियां हैं तो सभी खंड शिक्षा अधिकारियों के साथ बैठक कर इस पर विचार किया जाएगा। सभी विसंगतियों को दूर करने का प्रयास किया जाएगा।
- वीरेंद्र कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed