{"_id":"6772f17ca089e3c5e2092de8","slug":"professors-death-under-suspicious-circumstances-police-engaged-in-investigation-mathura-news-c-369-1-mt11004-122962-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: महिला प्रोफेसर का कमरे में फंदे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस...पति से हो चुका है तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: महिला प्रोफेसर का कमरे में फंदे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस...पति से हो चुका है तलाक
Tue, 31 Dec 2024 01:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 01:35 PM IST
सार
मथुरा के एक विश्वविद्यालय की महिला प्रोफेसर की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उनकी लाश कमरे में फंदे से लटकी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
death demo
- फोटो : iStock
विस्तार
वृंदावन के चैतन्य विहार में सोमवार शाम को महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। किराए के मकान के एक कमरे में महिला का शव फंदे से लटका मिला। बेटी, मां को अस्पताल लेकर पहुंची। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। महिला मथुरा के एक विवि में प्रोफेसर थीं।
चैतन्य विहार फेस-1 में विनीता शर्मा (38) पति आनंद मुदगल से तलाक के बाद दो बेटी वंशिका एवं कामाक्षी एवं मां के साथ पिछले सात साल से किराये के मकान में रह रही थीं। सोमवार शाम को वह कमरे में फंदे से लटकी मिलीं। बेटी वंशिका मां को लेकर जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंची। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। महिला मथुरा के एक विवि में प्रोफेसर थीं। उनका पति ग्वालियर कर रहने वाला है।
केशवधाम पुलिस चौकी प्रभारी हरीश चौधरी ने बताया कि महिला पति से तलाक के बाद मां और दो बेटियोंं के साथ किराए पर रहती थी। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी।