फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Private hospital doctor accused of negligence

Mathura News: निजी अस्पताल के डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Private hospital doctor accused of negligence
वृंदावन। पानी गांव संपर्क मार्ग स्थित निजी अस्पताल में मांट क्षेत्र से उपचार कराने आए मरीज के पैर में ऑपरेशन कर डाली गई रॉड मुड़ जाने पर परिजन ने हंगामा किया। डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। हंगामा बढ़ता देख डॉक्टर ने पूरे इलाज की जिम्मेदारी ली है। अस्पताल में मरीज का पिछले आठ माह से उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

मांट क्षेत्र के इरौली गांव निवासी मनोज के पैर की हड्डी टूटने पर वह इलाज के लिए पानी गांव संपर्क मार्ग स्थित निजी अस्पताल में आया था। यहां डॉक्टर अभिषेक ने मरीज के पैर का ऑपरेशन किया और पैर में लोहे की रॉड डाली। पीड़ित का इलाज पिछले आठ महीनों से इसी अस्पताल में चल रहा है। बुधवार दोपहर को मरीज और उसके परिजन ने अस्पताल पहुंचकर प्रबंधन के विरोध में प्रदर्शन के साथ हंगामा किया। पीड़ित मनोज का आरोप है कि आठ माह बीत जाने के बाद भी पैर की चोट ठीक नहीं हुई। तो उन्होंने दूसरे चिकित्सक से परामर्श लिया। एक्स रे और जांच के बाद पता चला कि ऑपरेशन के दौरान पैर में डाली गई रॉड टेढ़ी हो चुकी है। इसके बाद जब पीड़ित शिकायत लेकर वापस अस्पताल आया तो आरोप है कि प्रबंधक एवं डॉक्टरों द्वारा कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। अस्पताल प्रशासन की अनदेखी से नाराज होकर पीड़ित के परिजन ने अस्पताल के बाहर हंगामा किया। वहीं अस्पताल के प्रबंधक ने बताया कि अगर मरीज के साथ इलाज में कोई लापरवाही हुई है तो उसमें सुधार किया जाएगा। मरीज का पूरा इलाज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed