फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   President Draupadi Murmu will begin Mathura-Vrindavan visit from banke bihari darshan

राष्ट्रपति का मथुरा-वृंदावन दाैरा: बांकेबिहारी के दर्शन से होगी शुरूआत...फिर ये रहेगा महामहिम का कार्यक्रम

Wed, 24 Sep 2025 08:26 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 24 Sep 2025 08:26 PM IST
सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बृहस्पतिवार को मथुरा-वृंदावन पहुंचेंगी। वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन से वह अपने दाैरे की शुरूआत करेंगी। इसके बाद वह अन्य मंदिरों में दर्शन के लिए जाएंगी। उनके दाैरे को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।

विज्ञापन
President Draupadi Murmu will begin Mathura-Vrindavan visit from banke bihari darshan
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बृहस्पतिवार को मथुरा-वृंदावन पहुंचेंगी। सबसे पहले वह वृंदावन में श्रीबांकेबिहारी महाराज के दर्शन करेंगी। उसके बाद निधिवन और फिर सुदामा कुटी जाएंगी। यहां से कुछ देर होटल में विश्राम के बाद मथुरा में श्रीकुब्जा-कृष्ण मंदिर और श्रीकृष्ण जन्मभूमि जाएंगी।
विज्ञापन


राष्ट्रपति मुर्मू सुबह 10 बजे दिल्ली से छटीकरा स्थित वृंदावन रेलवे स्टेशन पर स्पेशल ट्रेन से पहुंचेंगी। यहां से वह कार से बांकेबिहारी मंदिर के पास जादौन पार्किंग और फिर गोल्फ कार्ट से 10:35 बजे ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर पहुंचेंगी। 
विज्ञापन


 

यहां दर्शन-पूजन करने के बाद वह 11:20 बजे निधिवन जाएंगी। फिर 12:30 सुदामा कुटी पहुंचेंगी। यहां 20 मिनट तक संतों से आध्यात्मिक चर्चा करेंगी। फिर राष्ट्रपति होटल रेडिसन में भोजन करेंगी और दो घंटे विश्राम करेंगी।

इसके बाद वह मथुरा में अंतापाड़ा में स्थित श्रीकुब्जा कृष्ण मंदिर में दोपहर 3:30 बजे दर्शन को पहुचेंगी। यहां 30 मिनट तक वह पूजन-अर्चन करेंगी। इसके बाद 4:20 बजे पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि पहुंचकर कर दर्शन करेंगी और फिर 5:00 बजे मथुरा जंक्शन से स्पेशल ट्रेन द्वारा दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी।

ये भी पढ़ें-UP: बड़े भाई ने किया ऐसा सलूक...सह नहीं सका वो, फंदे पर लटकी मिली लाश; परिवार में मचा कोहराम

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed