फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   pregnent, doctor, lockdown, helth, corona, wariar

विषम परिस्थितियों में ड्यूटी कर रहीं डॉ. प्रियंका

Sat, 30 May 2020 10:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
pregnent, doctor, lockdown, helth, corona, wariar
डॉ. प्रियंका सिंह - फोटो : MATHURA
नंदगांव। कोरोना माहमारी के इस दौर में एक महिला चिकित्सक विषम परिस्थितियों में भी अपने कर्तव्य का बखूबी निर्वहन कर रही है। नंदगांव के गांव संकेत निवासी डॉ. प्रियंका सिंह गर्भवती हैं और उनके प्रसव की तिथि 10 जून दे रखी है। ऐसी अवस्था में भी वह नियमित अस्पताल जाती हैं और छह घंटे से अधिक की ड्यूटी कर रही हैं।
विज्ञापन

गांव सकेत के पूर्व प्रधान ठा. पीतम सिंह के पुत्र अमर सिंह और पुत्रवधु डॉ. प्रियंका सिंह मथुरा के अस्पतालों में मेडिकल ऑफिसर के पद पर तैनात हैं। डॉ. प्रियंका महिला जिला अस्पताल में फ्लू टेस्ट कॉर्नर में हैं तो डॉ. अमर सिंह जिला अस्पताल में फीवर कॉर्नर में तैनात हैं। प्रियंका 9 माह की गर्भवती हैं और 10 जून को उनकी डिलीवरी डेट दी गई है। प्रसव होने में 11 दिन शेष हैं, लेकिन फिर भी वह अपनी ड्यूटी निभा रही हैं। वह दोपहर 2 से रात 8 बजे तक काम कर रहीं हैं। हाई रिस्क होने के बावजूद अवकाश के दिनों में भी काम कर रही हैं।
विज्ञापन

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चौ. लक्ष्मीनारण को जब इस महिला चिकित्सक के बारे में पता चला तो उन्होंने फोन कर उनका हालचाल पूछा और हौसला बढ़ाया। डॉ. प्रियंका ने बताया कि वह चौथा लॉकडाउन खत्म होने के बाद छुट्टी पर जाने का निर्णय लेंगी। माहमारी के दौर में देश को चिकित्सकीय सेवाओं की बहुत जरूरत है। डॉक्टर दंपती के पिता पीतम सिंह कहते हैं कि विषम परिस्थितियों में उनकी बहू अपना कर्तव्य निभा रही है। इस पर उन्हें गर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed